पेपर लीक मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के मामलों का जल्द निपटारा करने और दोषियों को शीघ्र कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Courts) का गठन किया जाएगा।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को अब बॉलीवुड से भी लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं।
जम्मू-कश्मीर में पेपर लीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जेपी नड्डा के आरोपों पर जवाब देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस पेपर लीक मामले का जिक्र किया गया, वह वर्ष 2022 का है और उस समय प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सरकार नहीं थी।
दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो के कई प्रमुख स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार को अस्पताल से चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने अनशन खत्म करने को लेकर मांगें रखीं। इसमें कहा कि आत्महत्या करनेवाले छात्रों के परिवार को मुआवजा मिले। संसद में बहस हो और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर के लाल चौक इलाके में हुए संदिग्ध आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ था, इलाज के दौरान उसकी मत हो गई।.
जब सरकारी विभाग ही समन्वय से काम नहीं करते तो गलत काम करने वालों के लिए सारे रास्ते खुल जाते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा भूमाफिया उठाते हैं। हाल ही में स्वतिक ग्रैंड कॉलोनी के मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने सारी अनुमतियां निरस्त कर दी थीं, लेकिन संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने कलेक्टर के आदेश पर ही रोक लगा दी।
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। गांव कोतलपुर के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कथित तौर पर टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन भी विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आया। पिछले दो दिनों की तरह बुधवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन और शिक्षा सुधारों की मांग का समर्थन करते हुए चिंता जताई कि कहीं देश के अंदर या बाहर के कुछ लोग छात्रों के गुस्से और उनकी परेशानियों का फायदा उठाकर आंदोलन की दिशा बदलने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं।
सिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। सुरंग ढहने की इस घटना में अब तक 20 मजदूरों की मौत की खबर है,
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद मार्च के दौरान हुए कथित हंगामे और पुलिस पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस कर्मियों पर हमला और उपद्रव करने का कथित वीडियो सामने आने के बाद कई एफआईआर दर्ज की गई हैं।
प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम स्थित डिटेंशन सेंटर का बताया जा रहा है, जहां हिरासत के बाद राहुल गांधी को रखा गया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर संसद के मानसून सत्र में व्यवधान पैदा करने के लिए छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। प्रधान ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और पार्टी पर निशाना साधा।
सोमवार को दिल्ली में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. उनके साथ कई युवा भी घायल हो गए. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को घायलों से मिलने दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों की उस टीम से भी बातचीत की, जो कि घायलों का इलाज कर रही है.
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी को निर्देश दिया है कि या तो आत्मसमर्पण करो नहीं तो जमानत रद्द कर देंगे। कोर्ट ने सुझाव दिया कि जब निचली अदालत में गवाहों के बयान दर्ज हो रहे हैं, सोनम को सरेंडर कर देना चाहिए। इसके बाद उसकी जमानत पर पुनर्विचार किया जा सकता है।
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार, 21 जुलाई को किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली के किसान घाट पर प्रदर्शन शुरू होते ही कई किसानों को रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।
NEET पेपर लीक को लेकर जारी विवाद और विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहली बार बड़ा बयान सामने आया है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देगी और पेपर लीक के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी के छह लदे हुए डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे के चलते उत्तर रेलवे को कई ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द और डायवर्ट करना पड़ा। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा मारा। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलोग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत की खबर है। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, हमले में एक अन्य भारतीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) इलाके में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी बरामद शवों को पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है।
जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन और कथित लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने समर्थकों से माफी मांगी और प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन और कथित लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने समर्थकों से माफी मांगी और प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
सोमवार को एक आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर पर चला। इसमें आंसू गैस के गोले और लाठी-डंडे जमकर चले। इसी तरह का एक आंदोलन आज इंदौर में भी चला। यहां किसानों पर आंसू गैस के गोले के साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया। खास बात यह कि इस आंदोलन की जानकारी कलेक्टर शिवम वर्मा को पहले से थी, फिर भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को जो कुछ भी हुआ, वह केंद्र सरकार के रवैये का बड़ा उदाहरण है। पिछले लगभग एक महीने से जंतर-मंतर पर युवा धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर डटे हुए हैं। संसद मार्च का ऐलान भी तभी कर दिया गया था, लेकिन सरकार ने कानों में रुई ठूंस रखी। आज जब युवाओं पर जमकर डंडे बरसाए गए, फिर भी वे संसद भवन तक पहुंच गए। तब सरकार ने बातचीत की पहल की।
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ सोमवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं। इस खबर के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अनुराग धनकड़ ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसपर अभी ठोस जानकारी का इंतजार है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कथित 1,109 करोड़ रुपये के बैंक ऋण घोटाले की जांच के सिलसिले में गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से जुड़े कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में कंपनी से जुड़े परिसरों की तलाशी ली है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प की खबर सामने आई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और RPF कर्मियों की ओर से लाठीचार्ज किए जाने की जानकारी है।
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संसद भवन पहुंचे और परिसर में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने मानसून सत्र को देश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उम्मीद जताई कि यह सत्र सकारात्मक, सक्रिय और उत्पादक साबित होगा।
प्रस्तावित संसद मार्च से पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से सरकार और देश के राजनीतिक दलों को एक अहम संदेश दिया है। वांगचुक ने बताया है कि किन परिस्थितियों में वह आज यानी 20 जुलाई को अपना अनशन समाप्त करने के लिए तैयार हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आज यानी सोमवार को शांतिपूर्ण संसद मार्च का आह्वान किया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है। इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ही पत्थरों से भरा एक ट्रक खड़ा किया गया है।
जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के तहत 20 मार्च को संसद मार्च का आयोजन होना है। इसको लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने अस्पताल से ही मार्च में शामिल होने और प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने का एलान किया है। इधर, पुलिस ने कहा है कि किसी तरह की अनुमति नहीं दी गई है। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से प्राइवेट हास्पिटल मेदांता में शिफ्ट करने की मांग फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजूर करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही जारी रहेगा। वहीं सोनम वांगचुक के परिजनों को उनसे मिलने की इजाजत दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। कई जिलों में स्थिति काफी गंभीर है। पुंछ जिले में भारी बारिश से तबाही मच गई है. पुंछ जिले में पुलस्त्य नदी में आई बाढ़ में दो दुकानें, आटा चक्की और गाड़ियों का सर्विस स्टेशन बहने से कई वाहन बह गए। सुरनकोट तहसील के संगलेयानी गांव में एक मकान गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग मकान में फंस गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पुंछ और राजौरी समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। अचानक आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और मकान ढहने की घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन और राहत-बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
संसद के मानसून सत्र 2026 से एक दिन पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी एकजुटता और संसदीय नियमों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। टीएमसी (TMC) के कथित बागी सांसदों को बैठक में बुलाए जाने के विरोध में कई विपक्षी दलों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया।
संसद के मानसून सत्र से पहले राम मंदिर चंदा और कथित वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर राम मंदिर के चंदे से जुड़े कथित विवाद पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project) समेत अन्य विकास परियोजनाओं के विरोध में चल रहे चर्चित 'चिता आंदोलन' को रविवार सुबह पुलिस ने समाप्त करा दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को पुलिस मेडिकल जांच के लिए अपने साथ ले गई।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर से पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब रविवार को वांगचुक की ओर से एक लिखित संदेश सामने आया है,
डायमंड गृह निर्माण संस्था की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है, लेकिन यह सुलझ नहीं रही। अगर डायमंड कॉलोनी में पुलिसकर्मियों की पिटाई नहीं होती तो पुलिस सक्रिय भी नहीं होती। भूमाफियाओं की पहुंच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीटने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने मुंह पर ताला मार लिया था। वह तो पुलिस कमिश्नर ने सख्ती दिखाई नहीं तो यह मामला सामने भी नहीं आता।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को भारी झटका लगा है। ठाकरे गुट के के 6 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मान्यता दे दी है। लोकसभा सचिवालय ने उद्धव गुट के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंजूरी दे दी। अब एकनाथ शिंदे गुट के सांसदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
अहमदाबाद के रामोल इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जब चुनाव लड़ा था तो खुद को पूरे शहर का मित्र बताया था। लोगों ने उन पर भरोसा भी किया और मित्र मानकर वोट दिया, लेकिन वे अपने ही गृह क्षेत्र सुदामा नगर के पड़ोसिों के मित्र नहीं बन पाए। रहवासियों के विरोध के बाद भी ड्रेनज लाइन के लिए सुदामा नगर को खोद डाला है।
जम्मू-कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा 2026 (Amarnath Yatra 2026) के बीच शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (Jammu-Srinagar National Highway) पर उधमपुर के पास अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच अमरनाथ तीर्थयात्री शामिल हैं।
तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। चेन्नई से मदुरै जा रही एक प्राइवेट स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय बस में 23 यात्री सवार थे। हालांकि, ड्राइवर की सतर्कता और समय रहते बस रोकने के कारण सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की बिगड़ती तबीयत के बीच दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासत और तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी गई।
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को शनिवार तड़के पुलिस प्रदर्शन स्थल से अस्पताल ले गई। वांगचुक 28 जून से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
वार्ड 60 की कांग्रेस पार्षद सुनहरा अंसाफ अंसारी का नामांकन और निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया गया है। नामांकन में जानकारी छुपाने के आरोप के खिलाफ कोर्ट में चल रहे केस में आज फैसला सुनाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर में थे। यहां उन्होंने 5,470 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला परिसर के बाहर नमाज की जगह को लेकर विवाद हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष दो किलोमीटर दूर नमाज पढ़ने के लिए जमीन दी है। मुस्लिम पक्ष ने इस पर आपत्ति लेते हुए इसके खिलाफ फिर से सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने घेवर और स्कूटर की पहली सवारी को याद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत कर पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कतर संबंधों और पूर्व अमीर के योगदान को भी याद किया।
केंद्र सरकार 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद सत्र में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के अपमान को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सरकार राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पेश कर सकती है, जिसके तहत राष्ट्रीय गीत का अपमान करने या उसके गायन में बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में गुरुवार देर रात एक गंभीर घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, एक युवक ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के जवानों से सर्विस राइफल छीनने की कथित कोशिश की, जिसके बाद हुई फायरिंग में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन एसओजी जवान घायल हो गए।
भारतीय रेलवे स्वच्छ और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही भारतीय रेलवे में हाइड्रोजन तकनीक के परिचालन की औपचारिक शुरुआत होगी।
NEET UG 2026 Result का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 Re-Exam Result घोषित कर दिया है। इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है।
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीएम डॉ.मोहन यादव को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने उज्जैन में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आश्चर्य जताते हुए लिखा है कि इंदौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित है, इसके विस्तार के लिए जमीन नहीं मिल रही।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से गुरुवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की। केजरीवा ने कहा कि मैं इस सरकार को कहता हूं कि कॉकरोच जनता पार्टी की बात सुन लो, सोनम वांगचुक की बात सुन लो, नहीं तो ये सरकार भी नहीं बचेगी। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।
पुरी में गुरुवार से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई। इस दौरान इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि भगदड़ जैसी स्थिति बन ई। रथ यात्रा में के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। भीड़ में दम घुटने से एक महिला की मौत हुई है तो वहीं हार्ट अटैक से एक युवक की मौत हुई है। काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।
संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। सरकार परिसीमन से जुड़े एक नए संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा पेश करने की योजना बना रही है। खड़गे ने प्रधानमंत्री से इस संशोधित प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टेरर फंडिंग (Terror Funding) और अवैध घुसपैठ (Illegal Immigration) से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में 13 स्थानों पर छापेमारी की है।
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल लगातार 19वें दिन भी जारी है। लंबे समय से जारी उपवास के कारण उनका 9 किलोग्राम से अधिक वजन कम हो चुका है, जबकि डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) और परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विश्वास जताया है कि इस बार दोनों अहम संविधान संशोधन विधेयक संसद से पारित हो जाएंगे।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेज उछाल के बाद केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) बढ़ा दिया है। नई दरें 16 जुलाई से लागू हो गई हैं।
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर मंगलवार को एक किसान ने गोली चलाने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार,इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
शहर के बहुत बड़े माने जाने वाले स्कूल शिशुकुंज में पिछले दिनों लंच के बाद बहुत सारे बच्चे बीमार पड़ गए थे। इसके बाद जांच-पड़ताल हुई। स्कूल वाले खुद को पाक-साफ बताते रहे, लेकिन पैरेंट्स जाग गए और फिर पता चला कि यहां तो बहुत गड़बड़ी है। इस पूरे मामले में प्रदेश के काबिना मंत्री तुलसी सिलावट जिन्हें तुलसी पहलवान भी कहते हैं काफी सक्रिय नजर आए।
कलेक्टर साहब, आपने एक बड़े प्राइवेट स्कूल पर पानी, गंदगी और खाने की गुणवत्ता आदि को लेकर कार्रवाई कर दी। ये बड़े स्कूल हैं, इनके पास पैसे हैं ये तुरंत अपनी व्यवस्था संभाल लेंगे। जरा, उनके बारे में भी सोचिए जो सिर्फ आपके भरोसे ही बैठे हैं।
One Nation One Election को लेकर देश में बहस के बीच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी की जा रही है।