PM Modi : पीएम मोदी ने जिंद में किया घेवर और स्कूटर की सवारी का जिक्र, देश को दी पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने घेवर और स्कूटर की पहली सवारी को याद किया।

हरियाणवी में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए तो जींद आना पुरानी यादों का झरोखा खोलने जैसा है। मैंने बैठे बैठे कई पुराने व परिचित चेहरे देखे। वे क्लेप करते होंगे कि मैं उनके स्कूटर पर जींद आया करता था। पीएम मोदी ने कहा कि मैं कई साल पहले संगठन के काम से जींद आया था। फिर मुझे जो अपनत्व व प्रेम मिला, वह आज तक मैं भूला नहीं हूं। मुर्राह भैंस का दूध, दही और घी, जींद का देसी बुरा और यहां का घेवर, यह वे यादें हैं, जो जींद से जुड़ ही जाती हैं। इतने बरसों में जींद का घी और जींद का घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं।

हाइड्रोजन ट्रेन के जिक्र में आएगा जिंद का नाम

पीएम मोदी ने यहां  भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली (पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में जब भी भारत में हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र होगा, तो जींद, सोनीपत और पूरे हरियाणा का नाम सबसे पहले और बड़े गर्व के साथ लिया जाएगा। जींद की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करते हुए पीएम ने कहा कि यह कोई आम जमीन नहीं है; यह इतिहास, हिम्मत, अटूट विश्वास और गर्व की धरती है। जींद में विकास की

पीएम ने सफाई का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से जींद में स्वच्छता को लेकर लोगों का उत्साह सोशल मीडिया पर भी दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने लिखा कि पीएम मोदी बार-बार जींद आएं ताकि शहर साफ रहे। इस पर उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या सफाई के लिए उनके आने का इंतजार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक गंदगी न फैलाने का संकल्प ले, तो जींद और पूरा हरियाणा हमेशा स्वच्छ रह सकता है।

सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन

पीएम मोदी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है, जिसकी क्षमता 3,200 हॉर्सपावर है। उन्होंने बताया कि जहां दुनिया के दूसरे देशों में हाइड्रोजन ट्रेनें आमतौर पर तीन या चार कोच की हैं, वहीं भारत ने पहली ही कोशिश में 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार की है। उन्होंने इसे ‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इसे भारतीय इंजीनियरों ने डिजाइन किया है और एक भारतीय कंपनी ने इसका निर्माण किया है। इस परियोजना के लिए जींद में विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।