नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जंतर-मंतर पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं हुई है।
शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्र सरकार के लिए सही कदम शिक्षा मंत्री को हटाना होगा, और ऐसा करना उनके लिए कोई नई बात नहीं होगी, तो फिर हिचकिचाहट क्यों? उन्होंने कहा, अगर सवाल इस बात का है कि इसका श्रेय किसे मिलना चाहिए, तो मैं कहूंगी कि इसके हकदार सिर्फ इस देश के छात्र हैं, क्योंकि उन्होंने न सिर्फ अपने लिए बल्कि देश के भविष्य के लिए भी लड़ाई लड़ी है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि अगर चिंता राजनीतिक श्रेय की है, तो श्रेय को लेकर जवाबदेही से बचना और असंतोष को बढ़ने देना सरकार के किसी काम नहीं आएगा। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों और जवाबदेही के मुद्दे पर गंभीरता से कदम उठाने की अपील की।
👉 यह भी पढ़ें:
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की
- Sonam Wanguchak : भूख हड़ताल के 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगुचक की तबीयत, वीडियो जारी कर कहा-दूसरों में न खोजें नायक
- प्रियंका चतुर्वेदी का नीट री-एग्जाम को लेकर सरकार पर बड़ा हमला, कहा-पेपर लीक माफिया ने सरकार को घुटनों पर ला दिया
- राज्यसभा से विदाई पर भावुक हुईं प्रियंका चतुर्वेदी: पीएम मोदी संग तस्वीर साझा कर कही दिल की बात
- प्रियंका चतुर्वेदी ने फिर साधा सरकार पर निशाना, कहा-अगर भारत पाक-मैच रोकने का साहस नहीं तो टेलीकास्ट बंद करो
- शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा-सिर्फ भाजपा का विश्वास जीतने के लिए काम कर रहा आयोग
वांगचुक को भारतीय किसान यूनियन का भी साथ
सोनम वांगचुक को भारतीय किसान यूनियन का भी साथ मिला है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा, युवा देश की ताकत हैं और अब आंदोलनों की बागडोर भी युवाओं के हाथ में है। जिस तरह की तानाशाही सरकार देश में है, उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी हो गया है। किसान आंदोलन 13 महीने तक चला। हमें युवाओं के भविष्य की चिंता है।
आमिर खान की पूर्व पत्नी भी समर्थन में उतरीं
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने सरकार से अपील की कि वह वांगचुक से बात करे और साथ ही इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल फोटो भी बदल लिया। साथ ही सवाल किया कि आखिर ऐसा और क्या करना पड़ेगा, जिससे सरकार जनता की बात सुन सके। किरण राव ने सिर्फ सोनम वांगचुक ही नहीं, बल्कि उन छात्रों के लिए भी सपोर्ट जाहिर किया, जो जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
किरण राव ने सरकार पर साधा निशाना
किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके, सीजेपी और देश के उन सभी नागरिकों, चाहे वो युवा हों या बुजुर्ग, उनके साथ एकजुटता से खड़ी हूं, जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और उन सभी को मेरा सलाम, जो इस खातिर भूख हड़ताल कर रहे हैं कि न्याय मिले। उन्होंने सरकार पर गुस्सा निकालते हुए लिखा kf 19 दिन बीत जाने के बाद भी इस भूख हड़ताल पर जो पूर्ण मौन है, उसे देखकर बहुत दुख होता है। सत्ता में बैठे लोगों को जनता की बात सुनने के लिए क्या करना पड़ेगा?



