Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर शिवसेना यूबीटी की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा, विहीप और संघ पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा है कि चंदा चोरी पर सवाल उठ रहे हैं तो सत्ताधारी पक्ष इसे राजनीति बता रहा है तो फिर सीबीआई से जांच नहीं करवाना क्या है?

संघ और विहिप से जुड़े हुए थे ट्रस्टी

प्रियंका चतुर्वेदी का आरोप है कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी की सारी जवाबदेही भाजपा, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और आरएसएस की बनती है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरएसएस जो लगातार अपनी पीठ थपथपा रहा था…धर्म और भगवान राम के मंदिर को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहा था, आज कितनी शर्मनाक बात है कि जिसकी जिम्मेदारी इनको दी गई थी…जो ट्रस्टीज हैं, आरएसएस, वीएचपी से जुड़े हुए ट्रस्टीज थे…उन्हीं की निगरानी में इस तरह की बड़ी चोरी हुई है..।

👉 यह भी पढ़ें:

सीबीआई से जांच नहीं कराने पर उठाए सवाल

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि  देश में 500 साल की लड़ाई लड़ने के बाद जो भव्य मंदिर बना था, तो इसकी (ट्रस्ट) जिम्मेदारी दुगुनी हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस जिम्मेदारी से भाग कर उनका बचाव किया जा रहा है। जो राजनीति का आरोप लगा रहे हैं, अगर राजनीति से प्रभावित आरएसएस का फैसला नहीं होता या यूपी सरकार का फैसला नहीं होता तो आज ये जांच सीबीआई कर रही होती।

खुद को राम भक्त मानने वाले कर रहे थे चोरी

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कितनी शर्मनाक बात है कि हिंदू मंदिर में, हिंदू लोगों की निगरानी में जो अपने आप को भगवान श्रीराम के भक्त मानते हैं, वो लोग ही इस चोरी में लगे हुए थे।

नितेश राणे ने औरंगजेब का वंशज बताया था

राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले के बीच महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री नितेश राणे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा था। मंत्री नितेश राणे ने विपक्ष को ‘औरंगजेब का वंशज’ करार दिया जिसके बाद अब प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया आई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने नितेश राणे के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं उनके बयान पर जवाब देना पसंद नहीं करूंगी। वह रोज सुबह उठकर कुछ न कुछ उल्टा-सीधा बयान देते रहते हैं। मंत्री पद पर होने के बावजूद वह पद की गरिमा नहीं समझते। मैं इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पप्पू यादव का आरोप: राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, Gen-Z पर हमला

पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही Gen-Z को लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

चेन्नई एयरपोर्ट पर CM विजय ने PM मोदी का किया भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

चेन्नई एयरपोर्ट पर सीएम विजय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। सड़क के किनारों पर भारी जनसैलाब उमड़ा और ₹13,000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ।