Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा की जम्मू कश्मीर यूनिट ने सीएम अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस अब्दुल्ला की तरफ से किए दावे पर भेजा गया है, जिसमें कहा था कि भाजपा ने उनकी सरकार गिराने की कोशिश की। साथ ही एक विधायक को  20 से 30 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी।

उमर अब्दुल्ला बोले-यह प्रेम पत्र है

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर रिएक्शन देते हुए मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि वह इसे बहुत बड़ा सम्मान मानते हैं। कानूनी नोटिस नहीं यह प्रेम पत्र है। सीएम अब्दुल्ला ने कहा है कि मुझे एक वकील से पत्र मिला है। एक इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है। इसे बहुत बड़ा सम्मान मानता हूं। जम्मू कश्मीर में मैं अकेला ऐसा राजनेता हूं, जिसे भाजपा ने इस तरह का लव लेटर भेजा है। मैं इसे सम्मान की बात मानता हूं। जाहिर है कि जम्मू कश्मीर में मैं एक ऐसी राजनीतिक ताकत हूं, जिसे वह नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

यह भाजपा के लड़ने के तरीका का प्रतीक

अब्दुल्ला ने कहा कि यह भाजपा के लड़ने के तरीके का प्रतीक है। वे राजनीतिक लड़ाई लड़ते हैं। अदालतों की आड़ लेते हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि मैं भी वही बयान दे सकता था। विधानसभा की आड़ ले सकता था। मैं विधानसभा में ऐसे बयान देकर मिले विशेषाधिकारों का फायदा उठा सकता था। उन्हें विधानसभा के बाहर चुनौती नहीं दी जा सकती। मैंने ऐसा नहीं किया। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि खासकर एक नेता ने बार-बार हम पर बेबुनियाद और अपमानजनक आरोप लगाए हैं। हम उनसे राजनीतिक रूप से लड़ते रहे हैं। अब हम उस खास भाजपा नेता और कुछ अन्य लोगों को कानूनी नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। हम देखते हैं कि यह प्रक्रिया कहां खत्म होती है।

नोटिस में भाजपा ने क्या कहा

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि ये आरोप सिविल और क्रिमिनल दोनों कानूनों के तहत मानहानि के दायरे में आते हैं। इसमें सीएम से अपने आरोप लिखित रूप से वापस लेने को कहा गया है। इसमें कहा गया है कि नोटिस मिलने के सात दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगे। भाजपा के बारे में कोई भी और अपमानजनक सामग्री छापने या फैलाने से बचें।  ऐसे बयान देने या दोहराने से तुरंत रुकें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।