जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक अलग और सराहनीय अंदाज सामने आया है। श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाले रिबन को काटने से साफ इनकार कर दिया।
यह घटना कश्मीर हाट में आयोजित ‘अपने कारीगर को जानें’ कार्यक्रम के उद्घाटन के समय हुई। जब मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि रिबन तिरंगे के रंग—केसरिया, सफेद और हरे—से बना हुआ है। इसे देखते ही उन्होंने तुरंत रिबन काटने से मना कर दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- उमर अब्दुल्ला का दावा- 370 नहीं हटता, तो भारत में शामिल होने के लिए लड़ रहे होते पीओके के लोग
- सिंधु जल संधि तनाव: उमर अब्दुल्लाह बोले- ‘इन नदियों पर पहला हक हमारा’
- Omar Abdullah : पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम, दोनों के बीच बनी सहमति
- पेपर लीक पर उमर अब्दुल्ला का जेपी नड्डा को जवाब—‘मामला 2022 का था, तब NC-कांग्रेस की सरकार नहीं थी’
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- Jammu-Kashmir : पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले उमर अब्दुल्ला-क्या ट्रंप साहब से लगाऊं गुहार
इसके बजाय उमर अब्दुल्ला ने आयोजकों को निर्देश दिया कि रिबन को काटने के बजाय एक तरफ से खोल दिया जाए, जिसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
मुख्यमंत्री के इस फैसले को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और मर्यादा के पालन के रूप में देखा जा रहा है। तिरंगे से जुड़े नियमों का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, और उनके इस कदम ने इसी भावना को मजबूती से दर्शाया है।



