सिंहस्थ 2028 के पहले इंदौर-खंडवा फोरलेन कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। इस परियोजना से उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के बीच यात्रा अब दो से ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। इंदौर-खंडवा फोरलेन के निर्माण पर करीब 1,500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
इंदौर-खंडवा फोरलेन से उज्जैन-ओंकारेश्वर की दूरी अब दो घंटे
नए फोरलेन कॉरिडोर के शुरू होने से उज्जैन से ओंकारेश्वर के बीच 148 किलोमीटर की दूरी अब दो से ढाई घंटे में तय की जा सकेगी। पहले यह सफर तीन से चार घंटे में पूरा होता था। निर्माण एजेंसियों के मुताबिक, इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर में प्लास्टिक उद्योग की नई दिशा, कचरे से बने उत्पादों का बढ़ता ट्रेंड
- भोपाल मास्टर प्लान: 51 किमी कॉरिडोर होगा 500 मीटर चौड़ा, विकास को मिलेगी रफ्तार
- रीवा में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली, 15 जिलों के 3500 अभ्यर्थी शामिल
- मध्यप्रदेश पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन
- इंदौर में बढ़ी ठंड, रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा
- उज्जैन में बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में विशेष शृंगार, भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब

महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों को जोड़ेगा कॉरिडोर
इंदौर-खंडवा फोरलेन सीधे देश के दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग—महाकालेश्वर (उज्जैन) और ओंकारेश्वर (खंडवा/मांधाता)—को जोड़ता है। दोनों धार्मिक स्थलों के बीच 148 किलोमीटर की दूरी देश में सबसे कम मानी जाती है।
फोरलेन कॉरिडोर में तीन सुरंगें, सड़क सुरक्षा के खास इंतजाम
इंदौर-खंडवा मार्ग में पहाड़ और घाट काटकर सपाट फोरलेन सड़क बनाई गई है। मार्ग में तीन सुरंगें भी बनाई गई हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क पर क्रैश बैरियर, सुरक्षा संकेत और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम लगाए गए हैं।

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और कृषि को मिलेगा लाभ
फोरलेन के शुरू होने से उज्जैन, इंदौर, खंडवा, ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, खरगोन और जलगांव तक यातायात आसान होगा। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ निमाड़ और मालवा के किसानों को फसल परिवहन में मदद मिलेगी।
पर्यावरण सुरक्षा के लिए ग्रीन बेल्ट पौधारोपण
इंदौर-खंडवा फोरलेन पर पर्यावरण सुरक्षा के तहत ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण किया गया है। सड़क किनारे हरियाली बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं, जिससे क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बना रहे।



