HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
इन दिनों मध्यप्रदेश का रीवा अतिवृष्टि से प्रभावित है। सीएम डॉ. मोहन यादव 23 अगस्त को नई दिल्ली से रीवा पहुंचे। उन्होंने यहां रीवा संभाग-शहडोल संभाग-जबलपुर के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों के साथ अति वृष्टिऔर चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की।
मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने ग्रामीण विकास और प्रशासनिक कामकाज से जुड़े अधिकारियों की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश में 32 आईएएस अधिकारियों और राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, जल संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, युवा और सड़क अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने लाडली बहना योजना को अगले पांच साल जारी रखने का फैसला भी लिया।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान सोमवार को कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के कई दिग्गजों के हाथ निराशा लगी है। मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। इसके बाद भारी भीड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे को धक्का देने लगे। बताया जाता है कि इममें करीब 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
सीएम डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को एनालॉग पनीर पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद इंदौर में कार्रवाई भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर नहीं बिकेगा।
मध्य प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने राज्य में मौजूद हवाई पट्टियों को पूर्ण हवाई अड्डों के रूप में विकसित करने की योजना के पहले चरण को मंजूरी दी है। ताजा जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की 10 मौजूदा हवाई पट्टियों को चरणबद्ध तरीके से हवाई अड्डों के रूप में विकसित करने की योजना है और पहले चरण में पांच स्थानों पर काम आगे बढ़ाने की तैयारी है।
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी बहुल अडोरी कुंडेकसा बोंदारी और कोरका गांवों में गंदे पानी से बच्चों की मौतों का सिलसिला जारी है। अब तक 1 से 13 साल की उम्र के छह बच्चों की मौत हो चुकी है।
मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस दौरान सोमवार को राजगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया है। राजगढ़ के पडाना गांव के पास हुआ। यहां उफनते नाले को पार करने के दौरान एक ईको वैन बह गई। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 को बचा लिया गया है।
मध्य प्रदेश की रीवा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन मिश्रा अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। कोलकाता-रीवा-भोपाल हवाई सेवा के लोकार्पण कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए सांसद ने देश में पेट्रोल की उपलब्धता, कच्चे तेल के आयात और इथेनॉल मिश्रण को लेकर अपनी बात रखी। इसी दौरान उन्होंने शुद्ध पेट्रोल को लेकर ऐसा सवाल किया, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है।
रविवार दोपहर धार-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्राला और मारुति ईको वैन की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें गुजरात के वडोदरा से आए 6 युवकों की मौत हो गई। सभी युवक उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में एक अन्य युवक के घायल होने की सूचना है।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में जबलपुर-भोपाल हाईवे पर पांच लोगों की मौत के मामले ने जांच के दौरान नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया। शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में इसे कथित तौर पर हत्या की साजिश के रूप में देखा गया। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मध्यप्रदेश के रतलाम में एक नाइजीरियाई महिला से 2 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त की गई है। यह महिला ट्रेन ट्रॉली बैग में छुपाकर ड्रग मुंबई ले जा रही थी। यह कार्रवाई रतलाम रेलवे स्टेशन पर की गई है।
मध्य प्रदेश में अब बस सफर महंगा हो गया है। ट्रांसपोर्टरों द्वारा हड़ताल की चेतावनी देने के बाद राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने बसों के अधिकतम यात्री किराये में बढ़ोतरी करते हुए नया राजपत्र जारी कर दिया है।
भैय्यू महाराज की दूसरी पत्नी डॉ.आयुषी देशमुख इन दिनों कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रही हैं। यूपी के मौलाना पर बयान देकर भी वे खबरों में बनीं रहीं। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देने के लिए इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। कहा तो यह जा रहा है कि वे विधानसभा लड़ने की तैयारी कर रही हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन में बड़ी सजर्री करने जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश कांग्रेस के अंतर्गत गठित सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी सभी स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। बताया जाता है कि इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का भी नंबर आएगा और कई जिलाध्यक्षों क भी छुट्टी होगी।
पिछले कुछ समय से यह देखने में आया है कि भाजपा में अब डर का माहौल है। बड़बोले नेता भी अपने बयान से तुरंत पलट जाते हैं, तो इस्तीफा न देने की जिद करने वाले भी इस्तीफा देने पर राजी हो जाते हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश में जो कुछ भी हुआ, वह चौंकाने वाला है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाहा समाज को गुलाटी मारने वाला बता दिया और जब बवाल मचा तो खुद ही गुलाटी मार गए।
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा अब एक्शन में आ गई है। मंगलवार को सीएम हाउस में बैठक में मंथन के कुछ ही घंटों बाद दतिया जिे की पूरी संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिनमें भाजपा के तीनों निर्वाचित सांसद भी शामिल है।
दतिया उपचुनाव में भाजपा की बुरी हार के बाद अब बैठकों, मंथनों कार्रवाईयों का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को भोपाल के सीएम आवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जुटान हुआ। काफी विचार-मंथन और शिकायतों को सुनने के बाद दो सदस्यीय जांच समिति बना दी गई है।
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा अब इसके कारणों की पड़ताल में जुट गई है। सीएम आवास पर मंगलवार को इसकी समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता शामिल हुए। भाजपा ने हार के कारणों की जाच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें महामंत्री गौरव रणदिवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को शामिल किया गया है।
दतिया उपचुनाव में भाजपा की बुरी तरह हार हुई है और कांग्रेस ने यहां कब्जा बरकरार रखा है। अब लोग भले ही कह रहे हों कि दद्दा यानी की पिछली विधानसभा में कांग्रेस से हारे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं देने के कारण भाजपा का यह हाल हुआ है, लेकिन इसके कारण अनेक हैं।
जरा सोचिए कि आखिर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर के बाद भी खुद को सीएम मटेरियल समझने वाले नरोत्तम मिश्रा चुनाव कैसे हार गए? और जब हार गए तो उसके बाद दतिया की जनता के लिए क्या किया?
यह तो सबको पता है कि दद्दा का टिकट दिल्ली से कटा था और इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सहमति थी। टिकट कटने का कारणों में दद्दा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, लोगों से खराब व्यवहार और सीएम की सवारी जैसे कई कारण शामिल हैं। जब बिल्ली के भाग्य से छींका टूटा यानी उपचुनाव की नौबत आ गई, तब दद्दा फिर से ताल ठोंकने लगे।
इधर, पार्टी ने मन बना लिया था कि इस बार दद्दा तो नहीं ही चलेंगे। दूसरी तरफ दद्दा खुद को भाजपा उम्मीदवार मानकर चुनाव प्रचार में भी जुट गए थे, जब टिकट कटा तो दद्दा के साथ ही समर्थकों ने भी आंखें तरेरी। दद्दा ने भी कोशिश की, लेकिन जब लग गया कि कुछ होने वाला नहीं है तो फिर भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के समर्थन में उतर गए।
फिर भी दद्दा दिल से यह बात स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। तभी तो आशुतोष तिवारी के नामांकन में उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। लोग इसे दद्दा समर्थकों के लिए संदेश भी मानते हैं। बाहर से दद्दा भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दिखाई दे रहे थे, लेकिन अंदर ही अंदर एक आक्रोश की एक चिंगारी भी भड़क रही थी कि इस बार पार्टी आलाकमान को सबक सीखा ही देनी है।
दतिया की इस हार से एमपी के दद्दा जैसे उन नेताओं की बांछें जरूर खिली होंगी, जिनसे पार्टी किनारा करना चाहती है। लेकिन, इससे पहले यह समझना होगा कि दतिया में हार की एकमात्र वजह दद्दा को टिकट देना नहीं है। दतिया दद्दा की थी ही नहीं। वो तो कांग्रेस के पास थी और कांग्रेस के पास रहने के दौरान दद्दा ने उस सीट को भाजपा का बनाने की कोशिश भी नहीं की। उल्टा गड्ढा ही खोदते रहे।
ऐसे में दद्दा जैसे नेताओं के आंख तरेरने से कम से कम मध्यप्रदेश में भाजपा को डरने की जरूरत नहीं है। सच तो यह है कि ऐसे नेताओं के कारण ही कई विधानसभा क्षेत्रों में लंबे समय से मेहनत कर रहे कार्यकर्ता अब हताश हो रहे हैं।
भाजपा को तो ऐसे सभी नेताओं को अब मार्गदर्शक मंडल में ही बिठा देना चाहिए और नए लोगों को मौका देना चाहिए। इससे जनता के बीच भी अच्छा संदेश जाएगा और भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता भी संतुष्ट होंगे।
खैर, भाजपा इस हार की समीक्षा में जुट गई होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने खेल बिगाड़ने वालों के खिलाफ एक्शन का भी ऐलान कर दिया है। जाहिर है कुछ ऐसा होगा, जो आगे के लिए दद्दा टाइप नेताओं के लिए सबक साबित होगा।
बिहार के बांकीपुर के बाद मध्यप्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटना दतिया के लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। इस चुनाव में हार के बाद भाजपा आलाकमान को भी अपने जबरदस्ती थोपे गए फैसलों पर सोचना होगा।
मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद में गुरुवार को सुप्रम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने मध्य प्रदेश प्रशासन को निर्देश दिया है कि शुक्रवार की नमाज़ के लिए मुस्लिम पक्ष को भोजशाला परिसर के बिल्कुल बगल में स्थित जगह उपलब्ध कराई जाए।
मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज हो गई है। शुक्रवार को विशेष अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शनिवार की शाम को कोर्ट ने उनकी जमानत को खारिज कर दिया है।
मुख्य सचिव अनुराग जैन के मध्यप्रदेश से जाते ही नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने अपनी बिसात बिछा दी है। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार आधी रात 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। बर्णवाल की प्रशासनिक सर्जरी में सबसे अहम है एसीएस डॉ.राजेश राजौरा को प्रशासनिक अकादमी भेजना। इसके साथ ही 8 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
मध्यप्रदेश मेडिकल शिक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब NEET मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेजों में कम फीस और अधिक सीटों का लाभ मिलेगा। साथ ही, मैनेजमेंट कोटे में भी प्रवेश केवल NEET मेरिट आधारित काउंसलिंग से होगा। यह फैसला मेधावी छात्रों के लिए मेडिकल शिक्षा को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक बयान चर्चा में है। उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ.मोहन यादव से थोड़ी देर चर्चा की। इसके बाद जब बाहर निकले तो सावन सोनकर से कहा कि इस बार सांवेर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहो।
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की दिल्ली वापसी को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आखिर उन्हें जब एक साल का एक्सटेंशन मिलना ही था, तो क्या एमपी में इसी पद पर बने नहीं रह सकते थे। यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने कार्यकाल के अंतिम दिनों में अपने पसंदीदा अधिकारी को आखिरकार दिल्ली बुला ही लिया। कई लोग इसे एमपी के राजनीतिक हालातों से जोड़ रहे हैं।
जब सरकारी विभाग ही समन्वय से काम नहीं करते तो गलत काम करने वालों के लिए सारे रास्ते खुल जाते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा भूमाफिया उठाते हैं। हाल ही में स्वतिक ग्रैंड कॉलोनी के मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने सारी अनुमतियां निरस्त कर दी थीं, लेकिन संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने कलेक्टर के आदेश पर ही रोक लगा दी।
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी को निर्देश दिया है कि या तो आत्मसमर्पण करो नहीं तो जमानत रद्द कर देंगे। कोर्ट ने सुझाव दिया कि जब निचली अदालत में गवाहों के बयान दर्ज हो रहे हैं, सोनम को सरेंडर कर देना चाहिए। इसके बाद उसकी जमानत पर पुनर्विचार किया जा सकता है।
लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा मारा। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलोग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं।
सोमवार को एक आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर पर चला। इसमें आंसू गैस के गोले और लाठी-डंडे जमकर चले। इसी तरह का एक आंदोलन आज इंदौर में भी चला। यहां किसानों पर आंसू गैस के गोले के साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया। खास बात यह कि इस आंदोलन की जानकारी कलेक्टर शिवम वर्मा को पहले से थी, फिर भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। कई जिलों में स्थिति काफी गंभीर है। पुंछ जिले में भारी बारिश से तबाही मच गई है. पुंछ जिले में पुलस्त्य नदी में आई बाढ़ में दो दुकानें, आटा चक्की और गाड़ियों का सर्विस स्टेशन बहने से कई वाहन बह गए। सुरनकोट तहसील के संगलेयानी गांव में एक मकान गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग मकान में फंस गए हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project) समेत अन्य विकास परियोजनाओं के विरोध में चल रहे चर्चित 'चिता आंदोलन' को रविवार सुबह पुलिस ने समाप्त करा दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को पुलिस मेडिकल जांच के लिए अपने साथ ले गई।
डायमंड गृह निर्माण संस्था की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है, लेकिन यह सुलझ नहीं रही। अगर डायमंड कॉलोनी में पुलिसकर्मियों की पिटाई नहीं होती तो पुलिस सक्रिय भी नहीं होती। भूमाफियाओं की पहुंच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीटने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने मुंह पर ताला मार लिया था। वह तो पुलिस कमिश्नर ने सख्ती दिखाई नहीं तो यह मामला सामने भी नहीं आता।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जब चुनाव लड़ा था तो खुद को पूरे शहर का मित्र बताया था। लोगों ने उन पर भरोसा भी किया और मित्र मानकर वोट दिया, लेकिन वे अपने ही गृह क्षेत्र सुदामा नगर के पड़ोसिों के मित्र नहीं बन पाए। रहवासियों के विरोध के बाद भी ड्रेनज लाइन के लिए सुदामा नगर को खोद डाला है।
वार्ड 60 की कांग्रेस पार्षद सुनहरा अंसाफ अंसारी का नामांकन और निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया गया है। नामांकन में जानकारी छुपाने के आरोप के खिलाफ कोर्ट में चल रहे केस में आज फैसला सुनाया गया।
मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला परिसर के बाहर नमाज की जगह को लेकर विवाद हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष दो किलोमीटर दूर नमाज पढ़ने के लिए जमीन दी है। मुस्लिम पक्ष ने इस पर आपत्ति लेते हुए इसके खिलाफ फिर से सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है।
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीएम डॉ.मोहन यादव को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने उज्जैन में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आश्चर्य जताते हुए लिखा है कि इंदौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित है, इसके विस्तार के लिए जमीन नहीं मिल रही।
संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। सरकार परिसीमन से जुड़े एक नए संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा पेश करने की योजना बना रही है। खड़गे ने प्रधानमंत्री से इस संशोधित प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया है।
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर मंगलवार को एक किसान ने गोली चलाने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार,इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
शहर के बहुत बड़े माने जाने वाले स्कूल शिशुकुंज में पिछले दिनों लंच के बाद बहुत सारे बच्चे बीमार पड़ गए थे। इसके बाद जांच-पड़ताल हुई। स्कूल वाले खुद को पाक-साफ बताते रहे, लेकिन पैरेंट्स जाग गए और फिर पता चला कि यहां तो बहुत गड़बड़ी है। इस पूरे मामले में प्रदेश के काबिना मंत्री तुलसी सिलावट जिन्हें तुलसी पहलवान भी कहते हैं काफी सक्रिय नजर आए।
कलेक्टर साहब, आपने एक बड़े प्राइवेट स्कूल पर पानी, गंदगी और खाने की गुणवत्ता आदि को लेकर कार्रवाई कर दी। ये बड़े स्कूल हैं, इनके पास पैसे हैं ये तुरंत अपनी व्यवस्था संभाल लेंगे। जरा, उनके बारे में भी सोचिए जो सिर्फ आपके भरोसे ही बैठे हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक किसान ने गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा का दावा है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान जमीन बेचने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया और मारपीट की जाती है। मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को भोपाल में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी में 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों को मिलने वाले टेक होम राशन की व्यवस्था बदल दी गई है। अब टेक होम राशन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेगा।
मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने भोजशाला परिसर के पास नमाज पढ़ने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भोजशाला परिसर में कोई ढांचागत बदलाव नहीं होगा।
शहर की विधानसभा तीन के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला एक बार फिर कांवड़ यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे हैं। सावन बस आने ही वाला है। हर साल गोलू भिया कांवड़ यात्रा में ताकत दिखाने के लिए सड़कें तो जाम करते ही हैं, साथ ही पूरे शहर को होर्डिंग-बैनर-पोस्टर से पाट देते हैं।
दतिया से टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चारों ओर से निराशा ही हाथ लग रही है। भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम डॉ.मोहन यादव के साथ बैठक में भी कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद वे बड़ी उम्मीद लेकर रविवार को दिल्ली गए थे, लेकिन वहां से भी खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की फॉरेंसिक रिपोर्ट दिल्ली एम्स ने सीबीआई को सौंप दी है। 11 पेज की इस रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। बताया जाता है कि रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल हुई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क से मेल खाने की बात सामने आई है।
लहार के भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा पर दो करोड़ रुपए हड़पने के आरोप लगे हैं। लहार के ही सुशील अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह आरोप लगाते हुए उनसे रुपए देने की मांग की है। पोस्ट में लिखा है कि रुपए मांगने पर विधायक अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश करते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से शनिवार को फिर पुलिस ने पूछताछ की। इससे पहले भी पुलिस ने नाना पटवारी से ड्रग मामले में पूछताछ की थी। पुलिस ने इस बार नाना को नोटिस देकर बुलाया था। करीब साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। बीजेपी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा और विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।