शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 26 अगस्त को शेयर बाजार हर निशान में नजर आया। आज बीएसई सेंसेक्स 236.01 अंकों की बढ़त के साथ 77,892.10 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 7.40 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 24,341.95 अंकों पर खुला। आज एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 25 अगस्त को शेयर मार्केट लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 188.92 अंक टूटकर 77,180.19 और एनएसई निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट के साथ 24,136.80 पर करता नजर आया।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 24 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में नजर आया। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स करीब 198 अंक चढ़कर 77,738.54 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी44.25 अंक की बढ़त के साथ 24,296.25 पर कारोबार करता नजर आया।
कारोबार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 54.45 अंक की बढ़त के साथ 77,592.17 के स्तर पर दर्ज किया गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 17.10 अंक मजबूत होकर 24,248.95 पर खुला।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 20 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 545.29 अंक की बढ़त के साथ 77,454.97 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 134.80 अंक की तेज के साथ 24,213.10 पर कारोबार करता नजर आया।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 19 अगस्त को शेयर बाजार में सुस्त नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में नजर आए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 29.24 अंक की सुस्ती के साथ 77,196.22 के स्तर पर खुला, एनएसई का निफ्टी 22.85 अंक फिसलकर 24,132.05 के स्तर पर आ गया।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 18 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में नजर आ रहा है। बाजार खुलने के समय सेंसेक्स 256.73 अंक की गिरावट के साथ 77,461.43 के स्तर पर था, वहीं निफ्टी 73.55 अंक गिरकर 24,214.10 पर कारोबार कर रहा था।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 17 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। सुबह 9.35 बजे बीएसई सेंसेक्स 338.86 अंक गिरकर 77,670.39 अंक पर आ गया था, जबकि एनएसई निफ्टी 74.75 अंक नीचे जाकर 24,291.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 13 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा है। सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 215.43 अंक की गिरावट के साथ 77,750.92 अंक पर और एनएसई निफ्टी 103.90 अंक नीचे जाकर 24,332.05 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 12 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 बजे बीएसई सेंसेक्स 200.87 अंक की गिरावट के साथ 77,953.38 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 60.75 अंक टूटकर 24,410.95 पर कारोबार करता नजर आया।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 11 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सुबह 9:18 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 276 अंक गिरकर 78,266.77 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 75 अंक नीचे जाकर 24,510.45 पर कारोबार करता दिखा।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 10 अगस्त को शेयर बाजार में मामूली बढ़त नजर आई। कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 155.51 अंक की बढ़त के साथ 78,654.68 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 42.10 अंक की तेजी लेकर 24,612.75 पर कारोबार करता नचजर आया।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 7 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 438.68 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 78,516.08 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 97.10 अंकों के नुकसान के साथ 24,538.90 अंकों पर खुला।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 5 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 626.43 अंकों की तेजी के साथ 79,055.38 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 54.30 अंकों की बढ़त लेकर 24,669.20 अंकों पर खुला।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 4 अगस्त को शेयर बाजार की चाल अजीब दिखी। बीएसई सेंसेक्स 493.94 अंकों की तेजी के साथ 79,132.97 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 70.40 अंकों की गिरावट के साथ 24,703.90 अंकों पर खुला।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 3 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 788.7 अंकों की शानदार तेजी के साथ 78,883.34 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 189.1 अंकों की तेज बढ़त के साथ 24,572.70 अंकों पर ओपन हुआ।
जुलाई महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 31 जुलाई को शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 70.51 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,998.66 के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी भी 44.30 अंक की तेजी के साथ 24,361.45 पर ओपन हुआ।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 30 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। चौतरफा बिकवाली के दबाव के बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स 146.02 अंक की गिरावट के साथ 77,508.58 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 36.85 अंक गिरकर 24,213.35 पर पहुंच गया।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 29 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली नजर आ रही है। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 657.85 अंकों की शानदार तेजी के साथ 77,423.77 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 191.30 अंकों ऊपर जाकर 24,176.65 अंकों पर खुला।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 28 जुलाई को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। आज बीएसई सेंसेक्स 4.03 अंकों की गिरावट के साथ 76,831.75 अंकों पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी 24.70 अंक गिरकर 23,971.25 अंकों पर खुला।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 27 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली नजर आई। बीएसई सेंसेक्स 549.21 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 76,608.98 अंकों पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी ने भी आज 160.95 अंकों की तेजी के साथ 23,928.40 अंकों पर कारोबार शुरू किया
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 24 जुलाई को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आ रही है। देखते ही देखते बीएसई सेंसेक्स सेंसेक्स 700 अंक की भारी गिरावट के साथ 75,691.32 के लेवल पर आ गया वहीं एनएसई निफ्टी भी 169.15 अंक टूटकर 23,700.45 के स्तर पर आ गया।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 23 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। देखते ही देखते बीएसई सेंसेक्स सेंसेक्स 356.65 अंक टूटकर 76,398.40 के स्तर पर आ गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 108.50 अंक की गिरावट के साथ 23,887.75 पर कारोबार कर रहा था।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 22 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 85.16 अंकों की गिरावट के साथ 77,384.95 अंकों पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी ने आज 37.25 अंक की गिरावट के साथ 24,150.45 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 21 जुलाई को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,100 के करीब फिसल गया। अंत में सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरावट के साथ 77,470.11 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 50.80 अंक यानी 0.21% नीचे 24,187.70 अंक पर बंद हुआ।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 20 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स ने बिना किसी बदलाव के 78,151.45 अंकों पर फ्लैट ओपनिंग है। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स में लगभग 500 अंकों की गिरावट आ गई। इसी तरह एनएसई निफ्टी ने 144.25 अंक की गिरावट के साथ 24,190.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 349.05 अंक की बढ़त के साथ 77,535.92 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 100.85 अंक चढ़कर 24,173.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर्स ने बाजार को सहारा दिया।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 16 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली दिख रह है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 225.87 अंक की तेजी के साथ 77,411.30 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, वहीं एनएसई निफ्टी 67.30 अंक की बढ़त के साथ 24,145.80 पर पहुंच गया।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक की बढ़त के साथ 77,185.43 पर और एनएलई निफ्टी 26.45 अंक ऊपर जाकर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 14 जुलाई को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर बाजार पर साफ नजर आ रहा है। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 344.06 अंकों की गिरावट के साथ 77,272.34 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 143.00 अंक के नुकसान के साथ 24,068.00 अंकों पर कारोबार शुरू किया।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 13 जुलाई को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आ रह है। बीएसई सेंसेक्स ने 606.04 की बड़ी गिरावट के साथ 76,963.35 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 167.50 अंक के बड़े नुकसान के साथ 24,039.40 अंकों पर ओपन हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 194.52 अंक और एनएसई निफ्टी 63.95 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 10 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी जोरदार तेजी के साथ खुले। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 710.50 अंक की तेजी के साथ 77,452.32 अंक और निफ्टी 198.45 अंक की बढ़त के साथ 24,161.25 अंक पर पहुंच गया था।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 9 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली नजर आई। बीएसई सेंसेक्स व एनएसई निफ्टी दोनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 430.18 अंक की बढ़त के साथ 76,933.78 पर कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी 131.60 अंक चढ़कर 24,013.65 के स्तर पर पहुंच गया था।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 8 जुलाई को शेयर बाजार ा निशान में खुला। सुबह 9.25 बजे बीएसई सेंसेक्स 523.08 अंक की गिरावट के साथ 77,657.64 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं एनएसई निफ्टी 159 अंक नीचे जाकर 24,239.70 अंक पर पहुंच गया था।