मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 349.05 अंक की बढ़त के साथ 77,535.92 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 100.85 अंक चढ़कर 24,173.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर्स ने बाजार को सहारा दिया।
जियो फाइनेंशियल और आईटी शेयर में तेजी
शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सबसे ज्यादा तेजी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में देखने को मिल रही है, जो शुरुआती कारोबार में 4.60% की बढ़त के साथ ₹246.48 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा आईटी सेक्टर के दिग्गज शेयरों में तेजी देखी जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 29:21 है यानी 29 शेयरों में खरीदारी और 21 में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में जियो फाइनेंस, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर में विप्रो, हिंडाल्को, सिप्ला, नेस्ले और मैक्सहेल्थकेयर हैं।
तिमाही नतीजों का इन पर असर
17 जुलाई को तिमाही नतीजों और खबरों के लिहाज से विप्रो, टेक महिंद्रा, सिएट, पिरामल फाइनेंस, हैथवे केबल एंड डेटाकॉम, बोरोसिल रिन्यूएबल्स, पीसी ज्वेलर, कोल इंडिया, सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम, लेज़र पावर एंड इंफ्रा और नीलकमल जैसे स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है। Q1 नतीजों के बाद टेक महिंद्रा लिमिटेड के शेयरों में 3 प्रतिशत तक चढ़ गए। आईटी सर्विस कंपनी ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर रेवेन्यू और मार्जिन की जानकारी दी। बड़ी डील मिलने से कंपनी के सुधार की उम्मीदों को बल मिला। वहीं, विप्रो के शेयर तिमाही नतीजों के बाद टूट गए हैं।
एशियाई बाजारों के हाल
शुक्रवार को भी एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में चिपमेकर कंपनियों के शेयर लगातार बेचे जाने से दबाव में रहे। आज एशियाई बाजारों में सबसे बड़ी गिरावट जापान में है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 4.07% तक टूट चुका है। वॉल स्ट्रीट पर नैस्डैक में आई 1.47% गिरावट का असर आज जापान में देखने को मिल रहा है। आज टॉपिक्स में भी 2% की गिरावट दर्ज की गई है। चीनी बाजारों में भी सुस्ती भरा माहौल है। यहां का शंघाई कम्पोजिट 0.07% से 0.75% की आंशिक गिरावट के साथ लाल निशान में करोबार रहा है।
अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट
शुक्रवार को सेमीकंडक्टर शेयरों में भारी बिकवाली के कारण बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 168 अंक या 0.32% की गिरावट दर्ज की गई है। S&P 500 फ्यूचर्स 0.39%, जबकि नैस्डैक-100 फ्यूचर्स 0.76% नीचे आ गए है। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान S&P 500 में 0.51% की गिरावट आई और यह 7533.77 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 1.47% गिरकर 25881.95 पर आ गया। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज की क्लोजिंग 105.67 अंक या 0.20% गिरकर 52552.97 पर हुई।



