PM Modi–Qatar Talks: पीएम मोदी ने कतर के अमीर से की फोन पर बात, पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर जताया गहरा शोक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत कर पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-कतर संबंधों और पूर्व अमीर के योगदान को भी याद किया।

PM Modi–Qatar Talks: पीएम मोदी ने कतर के अमीर से की फोन पर बात, पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर जताया गहरा शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने कतर के अमीर से बातचीत के दौरान पूर्व अमीर के निधन पर दुख व्यक्त किया और भारत के प्रति उनके गहरे लगाव, कतर में रह रहे भारतीय समुदाय के प्रति उनके स्नेह तथा भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

👉 यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने कहा कि शेख हमद बिन खलीफा अल थानी की विरासत आने वाले समय में भी दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती देने का काम करती रहेगी।

PM Modi–Qatar Talks: पीएम मोदी ने कतर के अमीर से की फोन पर बात, पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर जताया गहरा शोक

74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

कतर के ‘फादर अमीर’ के नाम से प्रसिद्ध शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके सम्मान में भारत सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन सहित सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा।

पीएम मोदी ने बताया था ‘भारत का सच्चा मित्र’

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए शेख हमद को “दूरदर्शी नेता” और “भारत का सच्चा मित्र” बताया था। उन्होंने कहा कि शेख हमद के नेतृत्व में कतर ने विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुआ। पीएम ने यह भी याद किया कि उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान शेख हमद से मुलाकात करने का अवसर मिला था।

PM Modi–Qatar Talks: पीएम मोदी ने कतर के अमीर से की फोन पर बात, पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर जताया गहरा शोक

किरेन रिजिजू ने दोहा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी दोहा पहुंचे, जहां उन्होंने कतर के मौजूदा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात कर भारत सरकार और भारतीय जनता की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश भी कतर के अमीर तक पहुंचाया।

भारत और कतर के बीच मजबूत होते रणनीतिक, आर्थिक और ऊर्जा संबंधों के बीच यह संवाद दोनों देशों की गहरी मित्रता और आपसी सम्मान को दर्शाता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।