HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
बॉलीवुड के प्रसिद्ध कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव की संपत्ति अब नीलाम होने जा रही है। बैंक ने 16 करोड़ का कर्ज नहीं चुकाने पर उनकी संपत्तियों पर नोटिस चिपका दिया है। चेक बाउंस मामले में 10 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी बताते हुए कैद की सजा सुनाई थी।
बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रदीप रावत ने मंगलवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।
यह फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आधिकारिक विमान दुर्घटना वाली थीसिस को चुनौती देती है और वैकल्पिक साक्ष्यों/जांच पर आधारित है। यह फिल्म डॉक्यू-ड्रामा शैली की है और षड्यंत्र/रहस्य को उजागर करने का दावा करती है। दर्शक के सामने पूरे दो घंटे से ज्यादा की माथापच्ची के बाद भी न तो कोई रहस्य उजागर हो पाता है , न षड्यंत्र !
फिल्मी दुनिया में आज सबसे ज्यादा चर्चा ‘रामायण’ ट्रेलर की है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज हुआ। ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं।
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। ट्रेलर में भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दर्द दिखाया गया है, जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो सकती हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। अब रविवार देर रात अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इस फिल्म का सबसे बड़ा गुण यह है कि वह खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेती। आदिवासी, समुद्री लुटेरे , भूत, जानवर के साथ ह्यूमन चेन वाले सीन, बैलून सीक्वेंस, ऊँचाई का डर – सब हँसने का मसाला हैं। फिल्म देखकर लगता है कि दिमाग की वारंटी खत्म हो चुकी है।सर्कस जैसी है यह फिल्म, जिसमें जूने - पुराने कलाकार हंसाने के लिए जोकरों की तरह आ गए हैं, और उछल-कूद कर रहे हैं। उन बेचारों को लगता है कि यही कॉमेडी है !
चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने भारी जुर्माना भी लगाया है।
Prabhas की फिल्म 'Fauji' की शूटिंग के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वरिष्ठ अभिनेता राजेश शर्मा कथित तौर पर कीड़े के काटने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी हालत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है।
यशराज फिल्म्स का नया स्पाई यूनिवर्स चैप्टर। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की जोड़ी, बॉबी देओल खलनायक, अनिल कपूर रॉ चीफ और हृतिक रोशन का कैमियो—सब कुछ है, लेकिन... लेकिन तर्क नहीं। द रेलवे मेन का डायरेक्टर इसका भी डायरेक्टर है। वह शिव रवैल हैं। सेजवान नूडल्स में दही डाल दें या आम का रस, मर्जी है उनकी। अब तक जिस यूनिवर्स में सलमान खान, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान पिस्तौलें चमकाते दिखते थे, इस बार वह कमान पूरी तरह दो हीरोइनों के हाथ में सौंप दी गई है—आलिया भट्ट और शरवरी वाघ।
वेलकम टू द जंगल कोई फ़िल्म है या अवॉर्ड फ़ंक्शन में कलाकारों की भीड़? यह किसी स्कूल का एनुअल फ़ंक्शन तो नहीं, जहाँ तीस–चालीस बच्चों को स्टेज पर खड़ा कर दिया गया हो ताकि उनके अभिभावक फोटो खींच सकें! या फिर किसी शादी के महिला संगीत कार्यक्रम में पूरे खानदान की रंगारंग पेशकश!
ओटीटी पर धमाल मचा चुकी वेब सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने 'मिर्जापुर- द मूवी' का टीजर जारी कर दिया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु काफी खतरनाक अवतार में नजर आए। तीनों के बीच मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई जारी है। टीजर मेंं अली फजल और दिव्येंदु शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ईठा का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया। इसमें श्रद्धा कपूर दमदार भूमिका में नजर आ रही है। स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता के दो साल बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं।
‘कॉकटेल 2’ शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ट्रॉयएंगल लव वाली ड्रामा-कॉमेडी है, जिसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। लव, मिसअंडरस्टैंडिंग, इमोशंस और कॉमेडी इस फिल्म का मुख्य मजमून है। आशिकी और सैयारा की तुलना में यह मैच्योर लव स्टोरी है!
गुरुवार 18 जून को आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दर्द दिखाया गया है। इसमें सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल और अली फजल समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
जब फिल्म के इंटरवल से पहले ही दर्शक सिनेमा हॉल से बाहर जाने लगे, तब एहसास हुआ कि भारत की भाग्य विधाता जनता ने कंगना रनौत की फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया है।
सांसद कैसी भी हों, लेकिन वे दमदार अभिनेत्री हैं। पद्मश्री से सम्मानित हैं, पाँच फिल्मफेयर अवॉर्ड और चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले हैं। लेकिन इस फिल्म में दर्शक उन्हें पसंद नहीं कर रहे।
फिल्म 'काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी' विवादों में उलझती ही जा रही है। इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड सलमान खान दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
द केरल स्टोरी' फेम विपुल शाह की नई फिल्म 'गवर्नर' भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमनन के कार्यकाल और उनके जीवन पर आधारित है। फिल्म को 'फाइनेंशियल और पॉलिटिकल थ्रिलर' के रूप में प्रचारित किया गया है। कहानी दिखाती है कि जब देश के पास महज दो-तीन हफ्तों के आयात के लिए एक बिलियन डॉलर से भी कम का विदेशी मुद्रा भंडार बचा था, तब दिवालिया होने से बचने के लिए भारत को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा।
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर काफी शानदार है। 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी के साथ एक्शन का भी तड़का दिखा। ट्रेलर में कई दिग्गज एक्टर नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के तीसरे बार दूल्हा बनने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिलहाल उन्होंने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी शादी डेट भी फाइनल कर ली है और अब वो अपने रिलेशनशिप को शादी का नाम देना चाहते हैं।
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो : एलियंस का आगमन’ बच्चों की यह फिल्म परफेक्ट नहीं है, लेकिन बहुत प्यारी है। दादा और पोते का दिल छू लेने वाला रिश्ता, दोस्ती, बच्चों की कल्पना और भरपूर हंसी-मजाक इस फिल्म को रोचक बनाए रखता है।
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की फिल्म Don 3 को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित खबर बन चुका है। FWICE द्वारा जारी non-cooperation directive ने इस मामले को और गर्म कर दिया है। सवाल उठ रहा है कि क्या ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह का स्टारडम इस बैन पर भारी पड़ेगा या फिर Don 3 विवाद उनके करियर पर असर डालेगा।
'चाँद मेरा दिल' का ट्रेलर देखकर फिल्म के बारे में नहीं जाना जा सकता। इतना ही कह सकता हूँ कि आशिकी 2 टाइप की 'पिच्चर' है, जिसमें आशिक की आशिक़ी का भूत उतरकर फिर चढ़ जाता है।
बॉलीवुड स्टार सलमान खान कल यानी मंगलवार रात को हिंदुजा अस्पताल में किसी मरीज से मिलने गए थे। इस दौरान पैपराजी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस पर सलमान ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मंगलवार रात अचानक ऐसी खबरें फैल गईं कि उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत बेहद गंभीर है। खबर फैलते ही फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर शुरू हो गया।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब फैंस इसकी OTT और TV रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म का “Raw & Undekha” वर्जन भी दर्शकों को देखने मिलेगा।
सबसे पहले मुदस्सर अज़ीज़ की फिल्म -पति, पत्नी और वो दो! कॉमेडी है! आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान से ओवरएक्टिंग की दुकान खोलने को कहा गया होगा. उन्होंने खोल ली! हंसी भी आई, सिरदर्द भी हुआ!
विक्की कौशल ने शनिवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर परिवार, दोस्तों और फिल्मी सितारों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पत्नी कटरीना कैफ की भावुक पोस्ट की हो रही है
साल की सबसे बड़ी Spy Thriller बन चुकी Dhurandhar 2 अब इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस को हिला दिया है, बल्कि अब लोग इसकी तुलना सीधे Dangal से करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का सिर्फ एक सवाल है - “क्या धुरंधर 2 सच में दंगल का रिकॉर्ड तोड़ देगी?”
सारा अली खान फिल्म प्रमोशन के दौरान अक्सर अपनी बेबाकी और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान ऐसा ही एक पल सामने आया, जब होस्ट के एक सवाल पर सारा अली खान हैरान रह गईं और उन्होंने तुरंत कहा—“क्या बोल रहा है?” यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
हाराष्ट्र दिवस हो, शुक्रवार हो और शिवाजी पर हिन्दी तथा मराठी फिल्म लगे तो यह परफेक्ट टाइमिंग ही कहलाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने राजा शिवाजी बनाई है। खुद राजा शिवाजी बने हैं, अपनी बीवी जिनिलिया को शिवाजी की पत्नी साईबाई का रोल दिया है और 'मैंने प्यार किया' फेम भाग्यश्री जीजाऊ माता बनी हैं।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका परिवार अब भी गहरे शोक में डूबा हुआ है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सामने आए वीडियो में उनकी जीवनसंगिनी हेमा मालिनी उन्हें याद करते हुए भावुक नजर आईं।
राहुल रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 1990 की फिल्म आशिकी से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता की हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ बनाई गई वीडियो रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर भावुक प्रतिक्रिया दी है।