Welcome To The Jungle या वेलकम टू द अजायबघर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

-डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

वेलकम टू द जंगल  कोई फ़िल्म है या अवॉर्ड फ़ंक्शन में कलाकारों की भीड़? यह  किसी स्कूल का एनुअल फ़ंक्शन तो नहीं, जहाँ तीस–चालीस बच्चों को स्टेज पर खड़ा कर दिया गया हो ताकि उनके अभिभावक फोटो खींच सकें! या फिर किसी शादी के महिला संगीत कार्यक्रम में पूरे खानदान की रंगारंग पेशकश!

इसमें अक्षय कुमार डबल रोल में हैं और परेश रावल के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, राजपाल यादव, जाकिर हुसैन, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, यशपाल शर्मा, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, मुकेश तिवारी, आफताब शिवदासानी, फरीदा जलाल, दलेर मेहंदी, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, विंदू दारा सिंह, फिरोज़ खान, पुनीत इस्सर, सयाजी शिंदे, सुदेश बेरी, किरण कुमार, हेमंत पांडे, नवाब शाह, वृहि कोडवारा, पंकज धीर आदि आदि इत्यादि  भी हैं। कलाकारों की भर्ती थोकबंद है !

इसमें हिंदी फ़िल्मों के कलाकार हैं, भोजपुरी और पंजाबी फ़िल्मों के कलाकार हैं, टीवी कलाकार हैं, पुराने धार्मिक धारावाहिकों के कलाकार हैं। जो भी मिला, मानो रोजगार कार्यालय की भर्ती की तरह शामिल कर लिया गया। कुल मिलाकर पूरी बॉलीवुड पंचायत जंगल में बैठ गई। महाभारत वाले चेहरे (पंकज धीर, फिरोज़ खान, पुनीत इस्सर) भी एंट्री मारते हैं—धूम-धड़ाका, तुनक-तुनक, घिस-घिस!

वेलकम टू द जंगल शायद इसीलिए बनाई गई है कि देखो, हम कितने सारे कलाकारों की भीड़ इकट्ठी कर सकते हैं। इस फ़िल्म में नकली जंगल है, नकली शोर है, लोग हैं, भागदौड़ है, डायलॉग हैं और कुछ पात्र ऐसे हैं जो कभी-कभी सिर्फ़ उपस्थिति दर्ज कराने आ जाते हैं।

जब अक्षय कुमार  के सामने रवीना टंडन आती है, तब लगता है कि गाना बजेगा – टिप टिप बरसा पानी, पर यहाँ तो रवीना का मुख्य किरदार त्योरियां चढ़ाकर हर किसी पर थूकने का ही है।

कल्पना कीजिए कि फौजी के रूप में कीकू शारदा आपको कैसा लगेगा? किसी तोतले का मज़ाक? क्या आप  किसी बुजुर्ग की पोपली जबान पर हँस सकेंगे? शुद्ध उर्दू अल्फ़ाज़ से चिढ़ेंगे या उसके कायल हो जायेंगे?

आपको कैसा लगेगा जब फिल्म में आप हमारे बहादुर वरिष्ठ फौजी अधिकारियों को एक टुच्चे से आतंकी की निजी कैद में देखेंगे? यहाँ आतंकी शोले का गब्बर जैसा है, जिसने पीओके के आजादगंज को शोले का रामगढ़ बना रक्खा है!

डायरेक्टर ने शायद सोचा होगा – एक मिनट में जितने कलाकार पर्दे पर ला सकते हो, ले आओ। किसी न किसी को देखकर दर्शक हँस ही देगा। लतीफ़े भी वैसे ही हैं जैसे व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी से सीधे आयात किए गए हों। जैसे दसवीं मंज़िल पर पेट्रोल पंप खोल दो, कोई आएगा नहीं और नुकसान  होगा।

भारतीय शादियों के महिला संगीत में एक परंपरा होती है—पूरे खानदान के लोग स्टेज पर प्रस्तुति देने आ जाते हैं। बड़े फूफा, छोटे चाचा, ताऊ, साला, जीजा, चुन्नू, मुन्नू, भैया की साली, भाभी की बहन कोई नहीं बचता। वैसा ही इस फ़िल्म में हुआ है।

अभी  ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित नहीं हुई है कि कोई व्यक्ति अपना दिमाग घर पर रखकर सिनेमा हॉल चला जाए। इसलिए मजबूरी में आप दिमाग साथ लेकर जाते हैं। लेकिन जब हॉल से बाहर निकलते हैं और कोई पूछता है – फ़िल्म कैसी लगी? तब अचानक ख्याल आता है – अरे, आप कोई फ़िल्म देखकर आ रहे थे क्या?

फ़िल्म की शुरुआत दिलचस्प है। एक टैक्स-चोर अमीर आदमी अपनी काली कमाई को सफेद करने के लिए बहुत बड़े बजट की फ्लॉप फ़िल्म बनाने का प्लान बनाता है। लेकिन उसका प्लान ही बीच में फ्लॉप हो जाता है। इस कहानी के आसपास जो कुछ आ सकता था, वह सब आ गया—हँसी-मज़ाक, एक्टिंग, ओवरएक्टिंग, नॉस्टैल्जिया, व्हाट्सऐप वाले लतीफ़े, हेलीकॉप्टर, कश्मीर, पीओके, आतंकवादी, शूटिंग के कलाकार, नकली आतंकवादी, आइटम सॉन्ग, भोजपुरी तड़का, ग्लैमर और पेपराज़ी।

फ़िल्म के अंत से ज़्यादा रोचक इसका इंटरवल है। इसलिए इंटरवल में तुरंत मत उठिए, वरना गड़बड़ हो जाएगी।

मुझे फ़िल्म के कुछ संवाद अच्छे लगे, क्योंकि वे यथार्थ से मेल खाते हैं। एक जगह अक्षय कुमार कहते हैं—

“हमें इस वतन से, यहाँ की मिट्टी से कुछ लेना-देना नहीं है। हम सब  भांड हैं,  पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं!”

फ़िल्म की कहानी में कुछ ऐसे मोड़ भी हैं जिनसे लगता है कि जिन्हें हम गुंडा कहते हैं, थोड़ा-बहुत ज़मीर उन्हीं लोगों में बचा हुआ है।

हालाँकि भारतीय सेना की जो पैरोडी इसमें की गई है, वह खटकती है। और बॉडी-शेमिंग को लेकर जो संवाद और दृश्य हैं, वे भी अनावश्यक लगते हैं।

बाकी जो है, सो है। यह फिल्म देश के संसाधनों के दुरूपयोग का नमूना है। 

मुझे पता है कि मेरी तारीफ़ करने से आप फ़िल्म देखने नहीं चले जाएँगे और अगर मैं कहूँ कि फ़िल्म बकवास है तो भी आप देखने से नहीं रुकेंगे।

इसलिए—

वेलकम टू द जंगल।

लेकिन यह जंगल नहीं है।

इसका नाम होना चाहिए था—

वेलकम टू द अजायबघर।

देखने चले जाइये,  अजायबघर की कोई न कोई चीज़ तो पसंद आ ही जाएगी।

Welcome To The Jungle या वेलकम टू द अजायबघर

-डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।

एमपी हाईकोर्ट का निर्देश, डीजीपी मकवाना अवमानना मामले में पेश हों

डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। चार सप्ताह में राशि न लौटाने पर व्यक्तिगत पेशी की चेतावनी।

पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ छापने से किया इनकार

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग' का पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशन से इनकार किया। जानिए इसके पीछे के कारण और संभावित नए प्रकाशक।

विदिशा में मिला गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग

विदिशा में गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग की खोज हुई है। यह शिवलिंग विभिन्न धार्मिक परंपराओं का अद्वितीय समन्वय दर्शाता है।

सर्वे: पीएम पद के लिए जनता की पसंद और एनडीए की बढ़त

पीएम पद के लिए जनता की पसंद नरेंद्र मोदी बने हुए हैं। सर्वे में मोदी को 49% और राहुल गांधी को 27% समर्थन मिला है।

बिना फोन के काम करेगा Plaud One इयरफोन, सिम और AI से लैस

बिना फोन के Plaud One इयरफोन की घोषणा। यह इयरफोन eSIM और AI तकनीक से लैस है, जो इसे स्मार्टफोन के बिना भी कार्य करने में सक्षम बनाता है।

राजगढ़ में बस हादसा: ड्राइवर समेत 4 की मौत, 11 घायल

राजगढ़ में बस हादसे में ड्राइवर समेत 4 की मौत और 11 लोग घायल। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

सिंहस्थ 2028: बारिश बाद इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण शुरू

सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण बारिश के बाद तेज होगा। यह परियोजना यात्रा समय को घटाकर 30-35 मिनट कर देगी।

टी-72 टैंकों के ओवरहॉल के लिए जबलपुर में ₹450 करोड़ की परियोजना शुरू

जबलपुर में टी-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी। यह परियोजना स्थानीय उद्योगों को भी लाभान्वित करेगी।

मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!

मंत्री विजयवर्गीय के चीनी पर बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मिठाई खाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

इंदौर: तीन बहनों की संदिग्ध मौत, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

तीन बहनों की संदिग्ध मौत ने इंदौर में सनसनी फैला दी है। पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है।

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

नेपाल आपदा: 21 भारतीय नागरिकों का सफल रेस्क्यू, 200 अब भी फंसे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा में 21 भारतीयों का सफल रेस्क्यू। 200 नागरिक तिब्बत में फंसे हैं।

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प, दो की मौत, दो घायल

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प में दो की मौत, दो घायल। संगठन में पद और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण।