HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को रेप केस में दोषी करार दिया है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के बरी करने के फैसले को पलट दिया है। अब हाईकोर्ट उन्हें सजा के मुद्दे पर अलग से सुनेगी। न्यायमूर्ति नीला गोखले और न्यायमूर्ति अमित जमसंडेकर की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। फैसला सुनाए जाने के दौरान तरुण तेजपाल अदालत में मौजूद थे।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी में गुरुवार रात एक चार मंजिला जर्जर इमारत भरभराकर ढह गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की बात सामने आई है। आशंका है कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हैं।
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। .शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और देखते ही देखते पहली मंजिल पर फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को भारी झटका लगा है। ठाकरे गुट के के 6 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मान्यता दे दी है। लोकसभा सचिवालय ने उद्धव गुट के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंजूरी दे दी। अब एकनाथ शिंदे गुट के सांसदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के केतन अग्रवाल की उसकी मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल भेजा है। इसमें उन्होंने अपने बेटे की हत्या से टूटे परिवार का दर्द बयां करते हुए मामले में जल्द और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने आमिर खान की शादी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'लव जिहाद' के संदर्भ में जोड़ा और कहा कि इस मुद्दे पर हिंदू समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। करीब 18 घंटे तक बंद रहने के बाद पुणे-मुंबई मिसिंग लिंक कॉरिडोर को यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है।
महाराष्ट्र में लगातार छठे दिन भी हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण Mumbai-Pune Expressway का एक हिस्सा भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आ गया, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दोनों दिशाओं में यातायात अगली सूचना तक बंद कर दिया है।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल का लाई डिटेक्टर टेस्ट होगा। इसके लिए सिया ने मंजूरी दे दी है। पुलिस गुरुवार को सिया को लेकर उसके घर भी गई थी। इस कांड में पूछताछ में हर दिन नए खुलासे भी हो रहे हैं।
इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।
मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जिसमें 18 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जाता है कि केतन की हत्या से पहले सिया और चेतन ने गूगल से काफी मदद ली थी। पुलिस ने सिया और अन्य आरोपियों को किले पर ले जाकर सीन री क्रिएट भी कराया है।
मुंबई पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहां मुहर्रम के जुलूस में एक शख्स पेनकिलर बताकर लोगों को जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। इसे पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके पास से 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त किए गए हैं।
देश में परीक्षा के पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। नीट-यूजी के बाद अब महाराष्ट्र में TET पेपर लीक होने की खबर आई है। इसके कारण प्रशासन ने कल यानी रविवार 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दी है।
इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में प्रॉपर्टी डीलर केतन अग्रवाल की हत्या की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस का दावा है कि सिया गोयल की सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ नजदीकियों के बारे में परिवार के कुछ सदस्यों को पता था।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह पुणए के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पा रही। पुलिस असली मास्टरमाइंड का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सिया और चेतन एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने विधानसभा सत्र को लेकर महाकाविकास अघाड़ी (एमवीए) कीबैठक बुलाई थी। इसमें 23 विधायक नहीं पहुंचे। यहां तक कि एनसीपी चीफ शरद पवार भी नजर नहीं आए। इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि क्या सचमुच हम साथ हैं।
दौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसे पुणे के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जाता है कि पुलिस ने जब इस घटनाक्रम से जुड़े फुटेज देखे तो 33 डिग्री तापमान में एक युवक को हुडी पहने देख चौंक गई।
इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा एक कांड पुणे में भी हुआ है। यहां की एक युवती सिया गोयल भी सोनम रघुवंशी जैसी निकली। पुणे के फेमस लोहगढ़ किले पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने गए युवा कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी. लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में कुछ और ही कहानी निकली।
पिछले कुछ समय से उद्धव ठाकरे की शिवसेना में चल रही उठापटक आज अंतिम मुकाम पर पहुंच गई है। सोमवार शाम मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नौ में से छह लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब 6 टाइगर हमारे साथ आ गए हैं।
महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर सियासी भूचाल तेज हो गया है। शिवसेना (UBT) को एक और बड़ा झटका देते हुए पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में जाने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसी बीच आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला है।
राम मंदिर चंदे और दान पेटियों में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद Sanjay Raut ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसकी तुलना महमूद गजनवी से कर दी है। उनके इस बयान ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। जिले के मानवत तालुका के यशवाड़ी में मशहूर हनुमान मंदिर के सामने बना सभा मंडप अचानक गिर गया। इस ढांचे के नीचे 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में थे। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि अब एक ही शिवसेना है, कोई गुट नहीं बचा है।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरो को तगड़ा झटका लगा है। शिवसेना यूबीटी की संसदीय दल की बैठक में नौ में से तीन ही लोकसभा एमपी पहुंचे। छह लोकसभा एमपी व्हिप के बाद भी नहीं आए। उद्धव गुट की मीटिंग में पहुंचने वाले सांसदों में राजाभाऊ पराग प्रकाश वाजे, अनिल देसाई और अरविंद सावंत शामिल है।
महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी से कथित मारपीट, ब्लैकमेलिंग, यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े सनसनीखेज मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के 9 सांसदों में से 6 के बगावती तेवरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अटकलें हैं कि ये सांसद Eknath Shinde के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट का रुख कर सकते हैं।
देश की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मुंबई से दाऊद इब्राहिम मॉड्यूल से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी हुफैजा को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित गामदेवी मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक दमकलकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई
सुप्रिया सुले ने बताया कि शनिवार को पुणे-मुंबई राजमार्ग पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित बच गए।
महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित टीसीएस प्रकरण की जांच में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जबरदस्ती धर्मांतरण, यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों में फरार चल रही महिला आरोपी निदा खान को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
देवेंद्र फडणवीस ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और राज्य की अपराध अन्वेषण विभाग की जांच के साथ-साथ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से भी जांच कराने का अनुरोध किया गया है
प्रवर्तन निदेशालय (ED) रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी और पूर्व फिल्म अभिनेत्री टीना अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए जल्द ही नया समन जारी करने जा रहा