Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने विधानसभा सत्र को लेकर महाकाविकास अघाड़ी (एमवीए) कीबैठक बुलाई थी। इसमें 23 विधायक नहीं पहुंचे। यहां तक कि एनसीपी चीफ शरद पवार भी नजर नहीं आए। इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि क्या सचमुच हम साथ हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम महाविकास अघाड़ी के विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें महाविकास अघाड़ी के 60 में से 37 विधायक ही पहुंचे। इस तरह 23 विधायक बैठक से गायब रहे। इस बैठक में एमवीए के बड़े नेताओं को भी पहुंचना था, लेकिन खुद शरद पवार भी नहीं पहुंचे।

उद्धव ठाकरे का छलका दर्द

अपने सांसदों के टूटने के बाद बैठक में विधायकों की अनुपस्थिति से उद्धव ठाकरे दुखी हो गए। उन्होंने एकता पर ही सवाल उठाया है और कहा कि क्या सच में हम लोग साथ हैं। यह सोचने वाली बात है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो साथ हैं, उन पर फोकस करें, जो गए, उन्हें जाने दें। अब हमारा मुख्य ध्यान उन लोगों पर होना चाहिए जो हमारे साथ हैं और राज्य में महाविकास अघाड़ी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी के रूप में हम राज्य में एक बड़ी ताकत हैं. हमें आपस में समन्वय बनाए रखना होगा और भविष्य में तीनों पार्टियां मिलकर संयुक्त सभाएं, रैलियां करेंगी।

क्या हम वास्तव में एक साथ हैं

बैठक में उद्धव ठाकरे ने अघाड़ी की एकजुटता को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने पूछा कि हम कहते हैं कि हम एक साथ हैं, लेकिन क्या हम वास्तव में एक साथ हैं? क्या हम सदन में महाविकास अघाड़ी के रूप में एकजुट हैं? क्या हम एक साथ मिलकर मुद्दे उठाते हैं? ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी विधानमंडल सत्र में हमें एक मजबूत और एकजुट विपक्ष के रूप में काम करना चाहिए। इसके अलावा पूरे राज्य में होने वाली सभाएं, बैठकें और आंदोलन तीनों पार्टियों को मिलकर करने चाहिए, ताकि पूरे महाराष्ट्र में हमारी एकजुटता का संदेश जाए।

एमवीए की एकजुटता पर उठ रहे सवाल

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उद्धव गुट के छह सांसद पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के खेमे में चले गए। ऐसे में अब उद्धव ठाकरे की नजर एमवीए के विधायकों पर भी है। उन्हें इस बात का डर है कि कहीं विधायकों में भी बागी गुट तैयार न हो रहा हो। इसको लेकर एमवीए की एकजुटता पर सवाल भी उठ रहे हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।