इंदौर की दिविना धूपर ने जीता ऑल इंडिया चैंपियनशिप U-12 का खिताब
इंदौर। इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अहमदाबाद, गुजरात स्थित निर्वाण स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) चैंपियनशिप सीरीज U-12 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग U-12 का एकल खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में दिविना ने महाराष्ट्र की समायरा ताम्हणे को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। पूरे टूर्नामेंट में दिविना ने निरंतरता, आत्मविश्वास और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
क्वार्टर फाइनल में राजस्थान की आराध्या को हराया
👉 यह भी पढ़ें:
- INDORE– एशियन जूनियर अंडर 14 टेनिस टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ….
- INDORE–ITF MT 700 मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट फाइनल मुकाबलों के विजेता कलेक्टर के हाथों पुरस्कृत….
- INDORE·इंदौर टेनिस क्लब में ITF MT 700 मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ….
- टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने लिया संन्यास का फैसला, सोशल मीडिया पर की घोषणा, डेविस कप फाइनल में आखिरी बार खेंलेगे
- रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास,ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
फाइनल तक के सफर में उन्होंने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान की आराध्या मिश्रा को 6-0, 6-2 से शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल में गुजरात की हिमानी जाधव को 6-3, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस टूर्नामेंट में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और ओडिशा के कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता ने उभरते हुए टेनिस खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया।
शानदार प्रदर्शन से जीता दिविना ने खिताब
दिविना के अनुशासित खेल, प्रतिस्पर्धी भावना और शानदार प्रदर्शन ने उन्हें खिताब दिलाया। टूर्नामेंट के दौरान उनके प्रदर्शन को खेलप्रेमियों और आयोजकों ने भी सराहा। टूर्नामेंट डायरेक्टर सुरेश मोर्य ने विजेताओं और फाइनलिस्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। दिविना की इस उपलब्धि से इंदौर टेनिस जगत में खुशी का माहौल है। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिताब जीतना उनके उभरते हुए करियर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी जीत ने इंदौर के युवा टेनिस खिलाड़ियों की बढ़ती प्रतिभा को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।



