पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। गांव कोतलपुर के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कथित तौर पर टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर में थे। यहां उन्होंने 5,470 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Vaishno Devi Special Train, से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही एक स्पेशल ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया।
Punjab Road Accident की एक दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट क्षेत्र में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी और ट्राले के बीच हुई भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई,
पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को मिले एक संदिग्ध ई-मेल में दावा किया गया कि सचिवालय परिसर में बम लगाया गया है।
पंजाब के सीएम भगंवत मान ने आप छोड़कर भाजपा में शामिल राघव चड्ढा सहित अन्य सांसदों पर जमकर निशाना साधा है। भगवंत मान ने कहा कि उथल पुथल चलती रहती है। आना जाना लगा रहता है। व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन बड़ा होता है।
जालंधर स्थित सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुए विस्फोट मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। पांच मई की रात हुए इस धमाके के मुख्य संदिग्ध को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है।
संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें सात दिन की हिरासत में भेज दिया गया।
जालंधर में हुए धमाके के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी राज्य में नापाक साजिशों को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं।
पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की। सेक्टर-2 स्थित उनके घर पर करीब 20 गाड़ियों में अधिकारी पहुंचे, जिसके बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुसीबत बढ़ती दिखाई दे रही है। पंजाब में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है। इसके कारण उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है।
चंडीगढ़। पंजाब में आज शुक्रवार को मजदूर दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया था। इसी दौरान विपक्ष ने सीएम भगवंत मान पर सदन में शराब पीकर आने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। बाद में कांग्रेस के विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।
प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को पंजाब में कई स्थानों पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई राज्य पुलिस के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनसे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की जा रही है।
पंजाब के जालंधर में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की गुरुद्वारा साहिब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई
पंजाब की लोकप्रिय गायिका और खरड़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ( की विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान करते हुए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।
अमृतसर शहर में तीन जगहों पर जोरदार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे शहर में ब्लैक आउट कर दिया।