बी प्राक को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी
मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड गायक बी प्राक को धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है और रकम न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- Padma Vibhushan Teejan Bai Passes Away: पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, छत्तीसगढ़ की लोककला ने खोया अपना सबसे बड़ा सितारा
- Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा- स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए
- ISRO Headquarters को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच हुई तो फर्जी साबित हुआ ईमेल
पंजाबी गायक दिलनूर ने इस संबंध में एसएसपी मोहाली के पास शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल आए। कॉल करने वाले ने खुद को अरजू बिश्नोई बताया और दिलनूर से कहा कि वह अपने दोस्त, मशहूर गायक बी प्राक तक 10 करोड़ रुपये की फिरौती का संदेश पहुंचा दें।
शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के भीतर फिरौती की रकम नहीं दी गई, तो बी प्राक को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा। दिलनूर ने बताया कि 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए थे, जिनका उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद 6 जनवरी को एक अन्य विदेशी नंबर से कॉल आया। बातचीत संदिग्ध लगने पर उन्होंने फोन काट दिया।
कॉल कटने के कुछ ही देर बाद दिलनूर को एक वॉइस मैसेज मिला, जिसमें 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग और धमकी दी गई थी। ऑडियो संदेश में कहा गया था कि तय समय के भीतर रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
धमकी मिलने के बाद दिलनूर ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मोहाली ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस कॉल के स्रोत और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है।



