Punjab के जालंधर से पीएम मोदी का आप पर हमला, कहा-विज्ञापनों से सच्चाई छुपा रही बईमान पार्टी की सरकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर में थे। यहां उन्होंने 5,470 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि  यह ‘शेर-ए-पंजाब’ महाराजा रणजीत सिंह की धरती है। लेकिन, आज पंजाब में जो हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। यहां विज्ञापनों के जरिए विश्वासघात की सच्चाई को छिपाया जा रहा है। आज पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कोई नहीं बता सकता कि कब और कहां गैंगवार छिड़ जाए या किस तरफ से गोलियां चलने लगें। यहां कारोबार करना मुश्किल हो गया है। लोगों से खुलेआम रंगदारी वसूली जा रही है। यहां तक कि पुलिस स्टेशन भी सुरक्षित नहीं हैं। उन पर अक्सर हमले होते हैं। सबसे दुखद बात यह है कि पंजाब का भविष्य बर्बाद हो रहा है। ड्रग तस्कर खुलेआम घूम रहे हैं और पंजाब के युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं।

आप का असली चेहरा देख रहा देश

पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब में अभी जो लोग सत्ता में हैं, वे बड़े घमंड के साथ दावा करते थे कि वे देश की राजनीति बदल देंगे। लेकिन आज देश उनका असली चेहरा देख रहा है। बस 2-3 दिन पहले, दिल्ली की एक अदालत ने उनके एक नेता को दोषी ठहराया। उन पर दंगे भड़काने और इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी की हत्या का आरोप है।

दागी मंत्रियों का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही गुजरात की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के एक विधायक को 7 साल की सजा सुनाई। यह सज़ा सरकारी अधिकारियों के साथ मारपीट और जबरन वसूली के लिए दी गई थी। जबरन वसूली और अवैध कब्जा उनके राजनीतिक सिस्टम की पहचान बन गई है। कई लोग अभी ऐसे ही कई मामलों में जमानत पर बाहर हैं। पंजाब को ही देख लीजिए। जिसे स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था, उसे रिश्वतखोरी के कारण हटाना पड़ा। एक मंत्री पर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। उनके विधायक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं। अगर हम इसी तरह गिनते रहें, तो उनकी सरकार और पार्टी में बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जिन पर कोई दाग न हो।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि जनता की सेवा साफ नीयत और ईमानदारी की भावना से की जाती है, लेकिन पंजाब की वर्तमान सरकार की न तो नीयत साफ है और न ही उसकी पहचान ईमानदार राजनीति से जुड़ी है। कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी में कुर्सी की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई पंजाब के हित के लिए नहीं, बल्कि इस बात के लिए है कि कुर्सी किसके पास रहेगी।

रुक गया है पंजाब का विकास कार्य

पीएम मोदी ने मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि पंजाब में सभी विकास कार्य रुक गए हैं। भारत सरकार की योजनाओं को बस अपने स्टिकर लगाकर अपना बता दिया जाता है। पंजाब तेज़ी से विकास कर सकता है, लेकिन इसके लिए यहां भाजपा की ‘डबल-इंजन’ सरकार ज़रूरी है। जब से दिल्ली में ‘डबल-इंजन’ सरकार बनी है, शहर के विकास को नई रफ़्तार मिली है। अपने पड़ोसी हरियाणा को देखिए। वहां बीजेपी की ‘डबल-इंजन’ सरकार किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी देती है। वहीं पंजाब में किसानों को सिर्फ़ धोखा दिया जा रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई ने हलचल मचा दी। 95 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला।

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला, मरीज ICU में भर्ती

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। एक मरीज ICU में भर्ती है।

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।