Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को रचनात्मक कांग्रेस के अधिवेशन में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जोरदार निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि इन दोनों को हम इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग इतनी बातें करते थे, लेकिन 20 दिनों में ये लोग सदन में नहीं आए।

छात्रों पर कार्रवाई का आदेश किसने दिया

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर सवाल उठाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर जिस तरह की कार्रवाई हुई, उसका आदेश किसने दिया। उनका कहना है कि यदि गृह मंत्री ने कार्रवाई का आदेश दिया था तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और यदि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी तो यह उनकी प्रशासनिक अक्षमता को दिखाता है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनका सवाल संसद में अमित शाह के किसी सामान्य भाषण को लेकर नहीं है। विपक्ष चाहता है कि गृह मंत्री स्पष्ट करें कि छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई के पीछे किसका आदेश था।

दोनों ही स्थिति में जिम्मेदारी बनती है

राहुल गांधी के तर्क के मुताबिक अगर अमित शाह को कार्रवाई की जानकारी थी तो उन्हें उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अगर जानकारी नहीं थी तो गृह मंत्री के तौर पर उनकी भूमिका पर सवाल उठता है। इसी आधार पर कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए और पूरे मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इसके साथ ही कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावे के कथित गबन के आरोपों पर भी प्रधानमंत्री से जवाब मांगा है। पार्टी का आरोप है कि इस मामले में भी सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

पुलिस ने इन्हें हटाने की बात कही थी

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर पुलिस वाले ने मेरे कान में इनको हटाने की बात की थी। उन्होंने कहा कि पीएम कभी प्रेस कॉन्फ़्रेंस क्यों नहीं करते। मैं सोचता था की इसके पीछे कोई  कोई रणनीति होगी लेकिन मैं फिर 5 मिनट कमरे में बैठा और समझा की पांच मिनट में ही यह ख़त्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये लोग भी हमारी ताकत जानते हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘संसद में मैं एक दिन उस तरफ़ से गुज़र रहा था। जहां से प्रधानमंत्री आते हैं वहां सरकार के लोग बैठे होते हैं। वहां भाजपा के एक नेता ने दूसरे नेता से कहा की- यह किसी खांचे में नहीं घुसता, लेकिन हम घुस जाते हैं।

दादी के साथ अमेरिका जाने सुनाया किस्सा

इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पता नहीं किसने इनके दिमाग में डाला कि विदेश नीति का मतलब नेताओं से गले लगना है। मैं छोटा था तो अमेरिका गए थे। उस वक्त 12 साल का था। मैं, प्रियंका, मां और मेरी दादी थे। उस समय दादी प्रधानमंत्री थीं। दादी और मां राजकीय भोज पर गए और हम लोग खेल रहे थे। दोनों लौटे तो दादी बोलीं कि सोनिया इन अमेरिकियों ने मुझे एकदम बेवकूफ समझ रखा है। इस पर सोनिया जी ने कहा कि क्यों? इंदिरा गांधी ने कहा कि तुमने देखा नहीं कि जिस रंग की मेरी साड़ी थी, उसी रंग की ड्रेस रीगन ने पहनी थी।

दोस्ती करना विदेश नीति नहीं होता

राहुल गांधी ने कहा कि  यह समझने की जरूरत है कि भारत का पीएम किसी से दोस्ती नहीं करता है बल्कि वह देश हित के लिए काम करता है। राहुल गांधी ने कहा कि ईरान में युद्ध होता है। यदि हिन्दुस्तान का नेता अवसर को समझता तो वह ईरान जंग में मध्यस्थता कराता, लेकिन हुआ यह कि पाकिस्तान ने जगह बना ली और वह मध्यस्थ बन गया। वहीं नरेंद्र मोदी यह देखते रह गए कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। इस दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि मुझे नरेंद्र मोदी के ऑफिस के अंदर से भी खबरें मिलती हैं।

चीन पर गलत था सरकार का दावा

राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने अरुणाचल में हमें पेट्रोलिंग से मना कर दिया. राजनाथ सिंह, अमित शाह और नरेंद्र मोदी की हवा निकल गई है। अब वो सारे अखबारों और मीडिया को कॉल कर रहे हैं कि यह बात मत छापें और मत दिखाएं। मैंने अपनी आंखों से देखा कि गलवान के बाद पीएम ने कहा कि हिन्दुस्तान की जमीन का एक इंच भी चीन ने नहीं लिया। सेना कहती है कि हिन्दुस्तान की जमीन चीन ने ली है। इससे चीन को संदेश क्या गया। जब बात हुई तो चीन के पक्ष ने कहा कि आप लोग गलत बोल रहे हैं। आपका तो पीएम ही कह रहा है कि हमारी कोई जमीन नहीं गई है। इन लोगों ने विदेश नीति को खत्म कर दिया।

संघ पर भी जमकर साधा निशाना

राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ रहा हो और डर महसूस करे तो इसे समझा जा सकता है, लेकिन यहां तो ऐसे लोगों से मुकाबला है जिन्हें वे जोकर और क्लाउन कहते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस से जुड़े लोगों को भारत के दर्शन और इतिहास की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को समझने के लिए केवल 3,000 साल पुराने इतिहास को जानना पर्याप्त नहीं है। भारत को समझने के लिए उसे आज, इसी समय और उसकी वर्तमान अभिव्यक्ति के जरिए समझना जरूरी है। पहले आरएसएस से जुड़े छोटे कारोबारी, मिठाई विक्रेता, सोनार, लोहार और बनिया समुदाय के लोग संगठन का हिस्सा थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों को नुकसान पहुंचाया गया और उनके साथ धोखा हुआ।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भागलपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

भागलपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

दुबई में CM मोहन यादव करेंगे 180 देशों के निवेशकों से मुलाकात

सीएम मोहन यादव का दौरा दुबई में 'इन्वेस्ट एमपी' के लिए महत्वपूर्ण है। वे AIM Congress 2026 में 180 देशों के निवेशकों से मिलेंगे।

मुरादाबाद में दो मंजिला इमारत गिरी, 30 घंटे पहले खाली कराई गई थी

मुरादाबाद में इमारत गिरने से बड़ा हादसा टला। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 30 घंटे पहले ही इसे खाली करा लिया था।

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार जीता खिताब

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार खिताब जीता। उन्होंने चीनी जोड़ी को हराकर भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

ग्वालियर-भोपाल बस में आग, यात्रियों ने खिड़कियों से लगाई छलांग

ग्वालियर-भोपाल बस में आग लगने से यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। घटना में किसी की जान नहीं गई, सभी सुरक्षित हैं।

भारत का सख्त रुख, नक्शे में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख का सही चित्रण जरूरी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सही चित्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

चार महीने पहले मिल चुका था अवैध शराब नेटवर्क का सुराग, सागर में मौतों का होता रहा इंतजार!

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतें, ललितपुर कनेक्शन सामने आया। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल।

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी।

ललितपुर से नकली रैपर के जरिए सागर में जहरीली शराब सप्लाई

ललितपुर से सागर में नकली रैपर से जहरीली शराब सप्लाई का मामला। 9 से 14 मौतें, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

दिल्ली सत्य निकेतन में छात्रों के हॉस्टल की इमारत ढही

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्र हॉस्टल की इमारत ढह गई। राहत कार्य जारी, कई छात्र फंसे हो सकते हैं।