कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गाधी 19 नवंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर आ रहे हैं। राहुल का कार्यक्रम काफी पहले से तय था, इसकी तारीख भी बढ़ाई गई है। इस बीच अचानक खबर आई कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को इंदौर आएंगे। यह महज एक संयोग नहीं है, क्योंकि पहले इस कार्यक्रम की चर्चा कहीं नहीं थी। इसे भाजपा बड़ी रणनीति कहा जा रहा है। युवा राजनीति के साथ ही संगठन को सक्रिय करने और राहुल गांधी के कार्यक्रम के जवाब के तौर पर भाजपा यह कवायद कर रही है।

👉 यह भी पढ़ें:

कार्यक्रम की टाइमिंग को लेकर उठ रहे सवाल

नितिन नवीन इंदौर में स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उनके उज्जैन सहित कई अन्य कार्यक्रम भी हैं। इंदौर का कार्यक्रम सरकारी और संगठनात्मक हैं, लेकिन उनकी टाइमिंग महत्वपूर्ण है। सवाल यह है कि आखिर ऐसी क्या जल्दी थी कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा राहुल गांधी के कार्यक्रम से महज 48 घंटे पहले हो रहा है।

भाजपा को सताने लगा है युवाओं का डर

जब से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन हुआ है, तब से भाजपा को युवाओं का डर सताने लगा है। इसी डर की वजह से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। कांग्रेस ने भाजपा के इसी डर को भुनाने की कोशिश शुरू कर दी, जिसके तहत राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पूरे देश में आयोजित हो रहा है। इसमें राहुल वे मुद्दे उठाते हैं, जिनसे भाजपा डरी हुई है।

अब युवाओं से सीधे संवाद कर रही भाजपा

भाजपा भी अब इन मुद्दों पर सीधे युवाओं से संवाद करने की रणनीति पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि छात्रों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान पर काम किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रमों की गंभीरता और उनके राजनीतिक उद्देश्य पर भी सवाल उठाए हैं। ऐसे में नवीन का दौरा सिर्फ एक कार्यक्रम में शामिल होने का मामला नहीं रह जाता। यह इस बात का संकेत भी माना जा रहा है कि भाजपा युवाओं के बीच कांग्रेस को खुला मैदान देने के मूड में नहीं है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिल रहा समर्थन

पहले भाजपा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को हलके में लिया था। आयोजन स्थल के विवाद के बीच राहुल का कार्यक्रम बढ़ाया भी गया। इस बीच कांग्रेस को युवाओं का बड़े पैमाने पर समर्थन मिला। इस कार्यक्रम के लिए युवा लगातार रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। ऐसे में भाजपा को यह डर सताने लगा कि कहीं राहुल का कार्यक्रम सफल हो गया तो कहीं नाक न कट जाए।

मालवा में लगातार तीन दिन बड़े चेहरे

राहुल के दौरे के कारण अचानक भाजपा ने मालवा पर फोकस किया। नितिन नवीन के कार्यक्रम के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत का कार्यक्रम भी बना लिया गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे। 17 सितंबर को उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है। 18 सितंबर को वे देवास रोड स्थित गीता भवन में ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं से संवाद करेंगे।

युवाओं के हिसाब से इंदौर का बड़ा महत्व

युवाओं के हिसाब से इंदौर का अलग ही महत्व है। इंदौर मालवा-निमाड़ ही नहीं बल्कि एमपी का बडा शैक्षणिक केंद्र है। बड़ी संख्या में कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान और दूसरे राज्यों से आने वाले विद्यार्थी यहां हैं। इसलिए युवा मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए इंदौर का चुनाव अपने आप में रणनीतिक माना जा सकता है। राहुल गांधी ने भी इसी वजह से अपने छात्र-केंद्रित कार्यक्रम के लिए इंदौर को चुना है। कांग्रेस के लिए यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के बीच अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का अवसर है। भाजपा के सामने चुनौती यह है कि युवा वर्ग के बीच रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षा और भविष्य को लेकर सवाल लगातार बने हुए हैं। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंदौर दौरा संगठन के साथ-साथ इन मुद्दों पर पार्टी का संदेश मजबूत करने का मौका भी है।

युवाओं को रिझाने में लगी दोनों पार्टियां

तीन दिनों में होने वाले इन कार्यक्रमों के केंद्र में कहीं न कहीं युवा हैं। एक ओर मोहन भागवत ‘युवा धर्म संसद’ के जरिए युवाओं से वैचारिक और सामाजिक मुद्दों पर संवाद करेंगे, वहीं राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के बीच कांग्रेस का राजनीतिक संदेश रखने की तैयारी में हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा भी सेवा, विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की मौजूदगी मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दीवाली पर इंदौर-पटना ट्रेनों की सीटें पूरी बुक, देखें स्पेशल ट्रेन विकल्प

दीवाली पर इंदौर-पटना ट्रेनों की सीटें पूरी बुक हो गई हैं। यात्रियों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन और तत्काल टिकट विकल्प उपलब्ध हैं।

देवास में अवैध शराब तस्करों ने ट्रक से रौंदा, टीआई दिलीप पुरी की मौत

देवास में अवैध शराब तस्करों ने ट्रक से रौंदा, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।

हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को 4-2 से हराया

हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को 4-2 से हराया। यह जीत टीम की लगातार चौथी है।

DGCA ने चार धाम हेलीकॉप्टर सेवा में दो पायलट अनिवार्य किए, ऑपरेटरों ने 2 नवंबर से बंद की दी चेतावनी

DGCA ने चार धाम हेलीकॉप्टर सेवा में दो पायलट अनिवार्य किए हैं। ऑपरेटरों ने 2 नवंबर से सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है।

पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव की तारीफ की

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ की। उन्होंने किसान कल्याण और विकास कार्यों को सराहा।

पीवी सिंधू ने जर्मनी में हाइलो ओपन का खिताब जीता, फ्रेंच ओपन का ग़म भुलाया

पीवी सिंधू ने हाइलो ओपन 2026 में दमदार खेल दिखाकर खिताब जीता। फ्रेंच ओपन की हार के बाद यह जीत उनकी वापसी साबित हुई।

महादेव ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस: प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया

महादेव ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस में सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया। यह मामला ₹6000 करोड़ के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़ा है।

फारूक अब्दुल्ला ने महारैली में पूछा, मुसलमानों को पाकिस्तानी क्यों कहें?

फारूक अब्दुल्ला ने महारैली में मुसलमानों को पाकिस्तानी क्यों कहें सवाल किया। उन्होंने वोटर लिस्ट से 1 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आरोप लगाया।

धार में तेज रफ्तार ईको कार पलटी, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

धार जिले में तेज रफ्तार ईको कार पलटने की घटना में 3 युवकों की मौत और 2 गंभीर घायल हुए हैं। घटना धरमपुरी-मांडू मार्ग पर ग्राम तारापुर के पास हुई।

उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी है। SDRF और अन्य एजेंसियां हिमस्खलन के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं।