इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को इंदौर आए। इस दौरान सीएम डॉ.मोहन यादव ने कांग्रेस से भाजपा में आए स्वप्निल कोठारी का परिचय राष्ट्रीय अध्यक्ष से कराया। कार्यक्रम में कांग्रेस से भाजपा में आए अन्य नेताओं को भी महत्व दिया गया था।
अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी
सीएम यादव ने नितिन नवीन से स्वप्निल कोठारी का परिचय कराते हुए कहा कि इंदौर में इनकी कई यूनिवर्सिटी है। दो यूनिवर्सिटी अमेरिका में भी है। इस पर नितिन नवीन ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी। फिर कोठारी के कंधे पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- नितिन नवीन के स्वागत में कट आउट को लेकर विवाद, जीतू जिराती से भिड़ गए मंत्री पुत्र चिंटू सिलावट
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय
- सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया
अब भाजपा में बढ़ेगा कोठारी का रुतबा
आज के घटनाक्रम के बाद कहा जा रहा है कि स्वप्निल कोठारी का अब भाजपा में रुतबा बढ़ेगा। खास बात यह कि सीएम मोहन यादव ने भी कोठारी में रुचि दिखाई और इस तरह से परिचय कराया की, नितिन नवीन भी दंग रह गए। एक बात और स्वागत के लिए पहुंचे सैकड़ों नेताओं में पहली मुलाकात में ही कोठारी को ज्यादा तवज्जो मिल गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम की तारीफ
अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को इंदौर में स्वामित्व अधिकार योजना में फ्री रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत की। प्रदेशभर में सबसे पहले आगर-मालवा के बड़ौद निवासी सीताराम को रजिस्ट्री दी गई। इसके बाद रायसेन के माखन सिंह गुर्जर को ये मालिकाना हक मिला। इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा- ये केवल संपत्ति की रक्षा का विषय नहीं है, आज बड़ी आबादी को आत्मसम्मान से जीने का हक मिला है। जो प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, उसे मध्य प्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव ने जमीन पर उतारा है।
सीएम ने कहा-आज लोग त्योहार मनाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में दिवाली-दशहरा, होली सारे त्योहार मनाए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 50 लाख संपत्तियों का निष्पादन करते हुए फ्री रजिस्ट्री देने की शुरुआत कर दी है। आज से पटवारियों के माध्यम से घर-घर जाकर फ्री रजिस्ट्री का काम शुरू किया जा रहा है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा।
5 किलोमीटर के रोड शो में जगह-जगह स्वागत
हवाई अड्डे से गांधीनगर मैदान तक आयोजित लगभग 5 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान सड़कों पर भारी जनसैलाब दिखाई दिया। रोड शो के दौरान उन्हें जेसीबी से विशाल माला पहनाई गई, कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। पूरे मार्ग पर 100 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां से पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।



