सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को इंदौर में थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला इंदौर दौरा था। इस दौरान कई तरह के राजनीतिक समीकरण सामने आए। सीएम डॉ.मोहन यादव ने कई नेताओं को उनसे मिलवाया। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा स्वप्निल कोठारी और सावन सोनकर को लेकर हो रही है।

सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर का राष्ट्रीय अध्यक्ष से जोरदार परिचय कराया। सीएम ने कहा कि ये दलितों के युवा और ऊर्जावान नेता हैं। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अच्छा काम करो। दलितों के लिए काम करो। नितिन नवीन ने उनके गाल पर थपकी देते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

भाजपा में लगने लगे कई तरह के कयास

नितिन नवीन का सावन सोनकर के प्रति प्यार देखकर कई तरह के कयास लगने लगे। चर्चा यह भी हो रही है कि भाजपा को मध्यप्रदेश के दलित वर्ग में पैठ बनाने के लिए एक नेता की तलाश भी है। ऐसे में आने वाले दिनों में सावन सोनकर को कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

जेन जी फ्रेंडली साबित हो सकते हैं सावन

भाजपा का पूरा ध्यान इन दिनों युवाओं पर है। यही वजह है राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी एक युवा नेता को ही दी गई। इसका व्यापक असर आने वाले दिनों में दिखाई देने वाला है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस फैक्टर को प्रमुखता दी गई। सावन सोनकर जैसे नेता जेन जी में अच्छी तरह पैठ बना सकते हैं। शायद राष्ट्रीय अध्यक्ष सावन सोनकर को इसी नजरिए से देख रहे हों।

पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं सोनकर

इंदौर और आसपास के क्षेत्र में सावन सोनकर का नाम पिछले कुछ वर्षों में लगातार चर्चा में रहा है। वे वर्तमान राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष हैं। उन्हें इस पद के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। सावन सोनकर जिस निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उसका काम अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक एवं विकास से जुड़े कार्यक्रमों और योजनाओं से जुड़ा है। ऐसे में उनके सामने निगम के माध्यम से लक्षित वर्ग तक वित्तीय सहायता और विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका

सोनकर की राजनीतिक सक्रियता केवल निगम अध्यक्ष के पद तक सीमित नहीं दिखाई देती। सार्वजनिक कार्यक्रमों और भाजपा से जुड़े आयोजनों में उनकी मौजूदगी लगातार सामने आती रही है। भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में वे लगातार सक्रिय रहते हैं।

सांवेर के लिए भाजपा के सबसे मजबूत विकल्प

सोनकर का नाम सांवेर क्षेत्र की राजनीति से भी जोड़ा जाता रहा है। सांवेर में फिलहाल कांग्रेस से भाजपा में आए तुलसी सिलावट का कब्जा है। बढ़ती उम्र के साथ सिलावट अगले चुनाव में बाहर भी हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा के पास सावन सोनकर के रूप में मजबूत विकल्प मौजूद है। मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2028 में होना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले चुनाव में सावन सोनकर को सांवेर के मैदान से उतारा जा सकता है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूटी प्रदान की। यह योजना छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं, सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक का जिक्र

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं। सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक की प्रगति पर उन्होंने प्रकाश डाला।

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट, भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट और भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर से सजी तैयारी। शाम 5 बजे शुरू होगा छात्रों की गूंज।

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश, सीजन के 11 दिनों में 14 इंच और चाहिए

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस मौसम में 14 इंच और बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग ने स्थिति पर ताजा जानकारी दी है।

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज, बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में बेचे गए प्लॉट

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में प्लॉट बेचे गए। जांच जारी है।

इंदौर में 23 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, टिकट 25 से ऑनलाइन उपलब्ध

इंदौर में 23 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट 25 सितंबर से ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। जानें कैसे खरीदें और मैच की खास बातें।

CM सम्राट चौधरी बोले- भरत तिवारी एनकाउंटर में पुलिस से चूक हुई

CM सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर में पुलिस से चूक की बात कही। 48 घंटे में जांच कमिटी बनी और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही शुरू हुई।

फिल्म दायरा: न्याय और कानून के बीच असहज सवाल

फिल्म 'दायरा' न्याय और कानून के टकराव को दिखाती है। यह महिलाओं के खिलाफ अपराध और पुलिस एनकाउंटर के मुद्दे पर आधारित है।

भारत ने पाकिस्तान के गोरी ब्यूटी और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम पर चेतावनी जारी

भारत सरकार ने गोरी ब्यूटी और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम पर चेतावनी जारी की है। इन क्रीमों में भारी मात्रा में हैवी मेटल पाए गए हैं। लोगों को इनके उपयोग से बचने की सलाह दी गई है।

कांग्रेस का पलटवार: यूपीआई शुल्क पर विपक्ष के समर्थन का दावा गलत

कांग्रेस ने यूपीआई शुल्क पर विपक्ष के समर्थन के दावे को गलत बताया है। मनीष तिवारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सांसदों ने समर्थन नहीं दिया।