पंजाब में मंगलवार की शाम और देर रात हुए दो धमाकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले जालंधर में सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय के सामने विस्फोट हुआ, वहीं इसके कुछ ही घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के बाहर जोरदार धमाका हुआ।
अमृतसर में यह घटना रात करीब 11 बजे के बाद हुई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश ने मचाई धूम
- Punjab के जालंधर से पीएम मोदी का आप पर हमला, कहा-विज्ञापनों से सच्चाई छुपा रही बईमान पार्टी की सरकार
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- Earthquake in Telangana: आधी रात कांपी धरती! 3.8 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, घरों से बाहर निकले हजारों निवासी
- हवा में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप! 170 यात्रियों से भरी Air Arabia Flight की इमरजेंसी लैंडिंग
- Iran-US Tension: भारतीय नाविकों की मौत से मचा हड़कंप! ओवैसी का ट्रंप पर बड़ा हमला,
प्राथमिक जांच में पता चला है कि विस्फोट से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया है।
जांच को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम भी अमृतसर पहुंची । अधिकारियों के अनुसार पूरे क्षेत्र में पुलिस और सेना की भारी तैनाती कर दी गई है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
अमृतसर पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा।



