पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनकी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी समर्थकों ने कई इलाकों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया है।
पार्टी के मुताबिक, “परिवर्तन” के नाम पर न्यू मार्केट इलाके के पास दुकानों में तोड़फोड़ की गई और तृणमूल कांग्रेस के दफ्तरों को निशाना बनाया गया। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि यह जीत का जश्न नहीं, बल्कि डर और दबाव का माहौल बनाने की कोशिश है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में संसद मार्च से पहले सियासी हलचल तेज, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- Nitin Gadkari on Ethanol Fuel: इथेनॉल को लेकर निजी हितों के आरोपों पर बोले गडकरी, कहा- ‘मेरे बेटों के बिजनेस में इसकी हिस्सेदारी बेहद कम’
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर Sonam Wangchuk का अनशन जारी, Delhi Police पर गंभीर आरोप, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग तेज
- Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावे में घोटाले के आरोपों से मचा सियासी तूफान, क्या SIT जांच में सामने आएगा बड़ा सच?
- Modi Government 12 Years: ‘अमृतकाल’ या महंगाई का काल? कांग्रेस के बड़े आरोपों से गरमाई राजनीति,
विपक्षी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि इन घटनाओं के दौरान केंद्रीय बलों ने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे हालात बिगड़ते गए। पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को खुली छूट मिल गई है।
हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे राज्य की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है। तृणमूल कांग्रेस ने साफ किया है कि वह इस तरह की घटनाओं के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी और किसी दबाव में नहीं आएगी। पार्टी ने इन घटनाओं को “राज्य प्रायोजित हिंसा” करार देते हुए विरोध जारी रखने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, जगतबल्लवपुर में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में आगजनी की घटना सामने आई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं उत्तर 24 परगना जिले के सरबेरिया-आगरहाटी ग्राम पंचायत के बामनघेरी इलाके में भी तनाव बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि रात के समय गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।



