चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगंवत मान ने आप छोड़कर भाजपा में शामिल राघव चड्ढा सहित अन्य सांसदों पर जमकर निशाना साधा है। भगवंत मान ने कहा कि उथल पुथल चलती रहती है। आना जाना लगा रहता है। व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में हम अपने काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
राघव चड्ढा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के साथ उनका कोई संबंध नहीं था। राज्यसभा में ऐसे भी आते हैं जो हार जाते हैं। अरुण जेटली अमृतसर से हारे, राज्यसभा आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली कैबिनेट 70 फीसदी राज्यसभा से थी, लेकिन अगर आपको जनता से चुना तो ये बहुत बड़ी बात है। बहुत सारे देश में ऐसे नेता हुए जो ये बात दिल में ही लेकर चले गए कि काश मुझे जनता चुन ले. सबसे बड़ा उदाहरण मनमोहन सिंह हैं जो 10 सालों तक प्रधानमंत्री रहे लेकिन कभी जनता द्वारा नहीं चुने गए। सीएम भगवंत मान ने हरभजन सिंह के पैसे लेकर राज्यसभा टिकट देने के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भज्जी से ही पूछ लो कि उनसे कितने पैसे लिए थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल
- पंजाब चुनाव: सभी 117 सीटों पर उतरेगी BJP, बीएल संतोष की घोषणा
- Pathankot-Jalandhar Highway Accident: अनियंत्रित प्राइवेट बस ने 4 लोगों को रौंदा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; बस में लगाई आग
- Punjab के जालंधर से पीएम मोदी का आप पर हमला, कहा-विज्ञापनों से सच्चाई छुपा रही बईमान पार्टी की सरकार
- एक तेज धमाका, टूटी बोगी और कुछ सेकंड का फर्क… अगर उस वक्त वहां यात्री मौजूद होते तो तस्वीर कुछ और भी हो सकती थी
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
मान ने लिखकर दिया 2027 में किसे कितनी सीटें
सीएम भगवंत मान से जब पूछा गया कि बंगाल में जीत के बाद भाजपा पंजाब को लेकर भी कॉन्फिडेंट है तो उन्होंने एक कागज उठाया और उस पर लिखा कि भाजपा को 2027 में 1 या 2 सीट ही मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बीजेपी को जो 1 या 2 सीट मिलेगी, वह पठानकोट साइड ही मिलेगी। कांग्रेस को 1 से 9 और अकाली दल को 00 सीट मिलेगी।



