श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला की केबल कार में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण करीब 300 पर्यटक हवा में ही फंस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें सेना भी मदद कर रही है।
गुलमर्ग में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गुलमर्ग गंडोला की क्यूआरटी टीम मौजूद रहती हैं तो तुरंत ही राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। ज्यादातर पर्यटकों को बाहर निकाल लिया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu Kashmir Martyrs Day 2026: इल्तिजा मुफ्ती का बड़ा दावा, ‘हमें घर में नजरबंद किया गया’, महबूबा मुफ्ती को लेकर भी चर्चा
- Jammu-Kashmir : पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले उमर अब्दुल्ला-क्या ट्रंप साहब से लगाऊं गुहार
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- SIA को बड़ी सफलता, 2013 के तरजू आतंकी हमले के आरोपी इम्तियाज अहमद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
- Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, LeT का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
- Jammu Kashmir Accident: सोनमर्ग सुरंग के पास पलटा CRPF का वाहन, 6 जवान घायल, जांच शुरू
सीएम ऑफिस ने कहा-स्थिति नियंत्रण में
जम्मू-कश्मीर के सीएम कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तकनीकी खराबी के कारण गुलमर्ग गोंडोला केबल कार सेवा अस्थायी रूप से बंद होने के बाद सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। सभी केबिन सुरक्षित हैं और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए ट्रेन्ड टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है।
तकनीकी टीम खामी सुधारने में जुटी
प्रशासन ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है। एक तरफ जहां रेस्क्यू का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ तकनीकी विशेषज्ञों की एक विशेष टीम को तैनात किया गया है जो यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतना बड़ा फॉल्ट कैसे आया।
दुनिया की ऊंची केबल कारों में से एक
गुलमर्ग गोंडोला दुनिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक मानी जाती है और यहां हर दिन हजारों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में बीच सफर में इस तरह की खराबी आना सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े करता है। प्रशासन का कहना है कि सभी पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद ही गोंडोला सेवा को दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाएगा।



