HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने के मौके पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने 5 अगस्त की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार के 2019 के फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग अपने अधिकारों और मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रम कोर्ट पहुंच गए हैं। पायल लंबे समय से उमर से अलग रह रही हैं। दोनों ने आपसी सहमति से सुप्रीम कोर्ट में विवाह समाप्त करने की मांग की है। लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद के बीच दोनों पक्ष अब समझौते पर पहुंच गए हैं।
जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास एक माइन ब्लास्ट हुआ है। इसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। यह धमाका कमलकोट सब-सेक्टर में 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत काम करने वाली 8 राष्ट्रीय राइफल्स की 'अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट' के पास हुआ।
करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अमरनाथ धाम की कठिन यात्रा को आसान बनाने के लिए बालटाल और पहलगाम—दोनों मार्गों पर रोपवे (Ropeway) बनाने की तैयारी तेज हो गई है।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन महादेव के दौरान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
जम्मू-कश्मीर में पेपर लीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जेपी नड्डा के आरोपों पर जवाब देते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस पेपर लीक मामले का जिक्र किया गया, वह वर्ष 2022 का है और उस समय प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सरकार नहीं थी।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर के लाल चौक इलाके में हुए संदिग्ध आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ था, इलाज के दौरान उसकी मत हो गई।.
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पुंछ और राजौरी समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। अचानक आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और मकान ढहने की घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन और राहत-बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा 2026 (Amarnath Yatra 2026) के बीच शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (Jammu-Srinagar National Highway) पर उधमपुर के पास अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच अमरनाथ तीर्थयात्री शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में गुरुवार देर रात एक गंभीर घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, एक युवक ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के जवानों से सर्विस राइफल छीनने की कथित कोशिश की, जिसके बाद हुई फायरिंग में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन एसओजी जवान घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर में Martyrs Day 2026 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की नेता Iltija Mufti ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में Mehbooba Mufti को भी नजरबंद किए जाने की बात कही गई है।
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला केंद्र और भाजपा पर हमलावर हैं। शनिवार को ही उन्होंने 'ऑपरेशन लोटस' से नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को गिराने के आरोप गाए थे। अब रविवार को उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर हमें संसद सत्र में प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर बैठने से पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तो क्या ट्रंप साहब से गुहार लगानी पड़ेगी।
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को भाजपा पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर ने दावा किया कि जम्मू से पार्टी के एक विधायक को पाला बदलने के लिए 20-30 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया गया था।
जम्मू-कश्मीर के स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) को बड़ी सफलता मिली है। एसआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के नामित आतंकी इम्तियाज अहमद कांडू उर्फ फयाज उर्फ सज्जाद के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा लिया है। यह नोटिस 2013 में हुए तरजू, हाइगाम आतंकी हमले के मामले में जारी किया गया है।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले पांच दिनों से चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर जाकिर गनई को मार गिराया गया।
Jammu Kashmir से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग (गगनगीर) सुरंग के पास सीआरपीएफ (CRPF) का एक वाहन सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।
Amarnath Yatra 2026 का शुभारंभ भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हो गया। जम्मू के भगवतीनगर आधार शिविर से सुबह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 4,822 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे परिसर में 'बम बम भोले', 'हर-हर महादेव' और 'जय बाबा बर्फानी' के जयघोष गूंजते रहे।
Amarnath Yatra 2026 के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन को हर शिवभक्त के लिए सौभाग्य बताते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल आस्था की यात्रा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, सनातन परंपरा और राष्ट्रभावना का जीवंत प्रतीक है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा बादल फटने से भंयकर तबाही मची हुई है। कई सड़कों पर मलबा फैल गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। बगीचों और खेत को बी भारी नुकसान हुआ है। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। 1 जुलाई से ऑन-द-स्पॉट ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन और RFID कार्ड जारी करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। प्रशासन ने 30 जून से टोकन वितरण शुरू किया था, जबकि बुधवार से टोकन धारकों का पंजीकरण किया जा रहा है।
Amarnath Yatra 2026 का शुभारंभ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पवित्र अमरनाथ गुफा में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रथम पूजा करने के बाद औपचारिक रूप से हो गया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा बर्फानी से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों के बीच हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित संवेदनशील कमलकोट इलाके में अचानक हुए एक भीषण विस्फोट ने भारतीय सेना के दो बहादुर जवानों की जान ले ली
जम्मू-कश्मीर में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अब जम्मू-कश्मीर में अपने नेटवर्क को सक्रिय रखने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला की केबल कार में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण करीब 300 पर्यटक हवा में ही फंस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें सेना भी मदद कर रही है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को पाकिस्तानी आतंकियों की धमक मिली है। जिले के डोलीमाल जंगलों में दो से तीन आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन के शुरूआत में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी भी हुई।
जनबाजपोरा इलाके में भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का समय रहते पता लगाकर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।
कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने प्रोफाइल से ‘हुर्रियत चेयरमैन’ का पद हटाने के पीछे की वजह स्पष्ट की है
घाटी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में पूरी तरह मुस्तैद हैं।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर निर्माणाधीन रतले जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे 29 श्रमिकों के पुलिस सत्यापन में गंभीर और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।