सोनमर्ग में बादल फटा: सड़कों पर मलबा और कीचड़, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल सोनमर्ग के रंगा मोड इलाके में गुरुवार को बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई। भारी बारिश के बीच बड़ी मात्रा में मलबा और कीचड़ सड़कों पर आ गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

घटना के बाद इलाके में नदियों और जल स्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से नदी किनारे और अन्य जल स्रोतों के पास नहीं जाने की अपील की है।

सोनमर्ग में बादल फटा: सड़कों पर मलबा और कीचड़, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

श्रीनगर-लेह हाईवे पर यातायात बंद

सोनमर्ग में मौसम बिगड़ने के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है। सड़क पर मलबा और भूस्खलन होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक बादल फटने की इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। सड़क से मलबा हटाने और यातायात जल्द बहाल करने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कर्मियों और भारी मशीनरी को तैनात किया गया है।

प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यात्रियों और वाहन चालकों को प्रभावित इलाकों में बेहद सावधानी बरतने तथा प्रशासन की सलाह के बिना जोखिम न लेने की अपील की गई है।

घाटी में लगातार खराब मौसम

सोनमर्ग में यह घटना ऐसे समय हुई है जब कश्मीर घाटी में पिछले कई दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। इससे पहले 3 अगस्त को भी घाटी के कई हिस्सों में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ की स्थिति बनी थी। उस दौरान सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की लगातार घटनाओं ने पहाड़ी इलाकों में मौसम और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में चार लोगों की मौत हुई।

हैदराबाद में बोले राहुल गांधी-भाजपा गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है

राहुल गांधी ने तेलंगाना गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा पर गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाने का आरोप लगाया।

गुजरात एसआईटी के पूर्व चीफ राकेश अस्थाना ने कहा- एक सुनियोजित साजिश थी साबरमती एक्सप्रेस में आग

पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना ने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को हादसा नहीं, साजिश बताया। जांच और फॉरेंसिक सबूतों से यह साबित हुआ।

दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में निगम के बकाया टैक्स और आयोजन स्थल को लेकर विवाद बढ़ रहा है। सुरक्षा और गानों पर प्रतिबंध भी चर्चा में हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया: गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा हुई मजबूत

विदेश मंत्री जयशंकर ने गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा मजबूत होने की जानकारी दी। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा तंत्र में सुधार का भी जिक्र किया।

ब्रह्मोस के बाद फिलीपींस ने चुना भारत को सैन्य सैटेलाइट साझेदारी के लिए

भारत-फिलीपींस सैन्य सैटेलाइट साझेदारी से दोनों देशों के रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई मिलेगी। ब्रह्मोस के बाद यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर, कुल मतदाता 5.48 करोड़ के करीब

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर जुड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल हुआ। वासुदेव राम फिलिंग सेक्शन में हादसे का शिकार।

इंदौर में आज से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू, वैभव सूर्यवंशी की वापसी से उत्साह

इंदौर में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू हो गई है, जिसमें बिहार के युवा कप्तान वैभव सूर्यवंशी की वापसी से उत्साह है। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

खरगोन में सुबह 9:15 बजे भूकंप के जोरदार झटके, लोग घरों से निकले

खरगोन में सुबह 9:15 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता दर्ज, लोग घरों से बाहर निकले।