👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान का नया दांव: होर्मुज खोलने की पेशकश, लेकिन परमाणु मुद्दे पर अड़ा पेंच
- कश्मीर में फिर कांपी धरती: 5.3 तीव्रता का भूकंप
- शर्तों के साथ शांति की पेशकश: ईरान ने अमेरिका और इजराइल से युद्ध खत्म करने की जताई इच्छा
- कश्मीर में बड़ी सुरक्षा कार्रवाई: कई जिलों में छापेमारी, आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा
- तेल बाजार में राहत की कोशिश: अमेरिका ने ईरानी तेल पर अस्थायी छूट दी
- खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में उबाल: श्रीनगर में झड़पें, महबूबा मुफ्ती ने महिलाओं की रिहाई की उठाई मांग
0:00 left
विस्टाडोम कोच से कश्मीर का 360° दीदार: बड़गाम–कटड़ा ट्रेन में जुड़ा खास कोच, सफर बनेगा यादगार
अब रेल यात्री धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ़ विस्टाडोम कोच के जरिए उठा सकेंगे। उत्तर रेलवे ने यात्रियों को एक अनोखा अनुभव देने के लिए बड़गाम–कटड़ा विशेष ट्रेन में विस्टाडोम कोच जोड़ा है, जिसमें कांच की छत और चौड़ी खिड़कियों के माध्यम से घाटी के नज़ारे 360 डिग्री में देखे जा सकेंगे।
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विशेष ट्रेन संख्या 04688/04687 (बड़गाम–कटड़ा) में विस्टाडोम कोच शामिल किया गया। यह ट्रेन पहले केवल बड़गाम से बनिहाल तक चलती थी, लेकिन स्थानीय लोगों और कश्मीर आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इसे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक बढ़ा दिया गया है।
विस्टाडोम कोच की खासियत इसकी बड़ी कांच की खिड़कियां और पारदर्शी छत है, जिससे यात्री सफर के दौरान बर्फ से ढके पहाड़ों, बहती नदियों, सुरंगों और घाटी के मनोरम दृश्यों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। ऐसे कोच दार्जिलिंग जैसे अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी पहले से चलाए जा रहे हैं।
रेलवे के मुताबिक इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यात्रियों की यात्रा और अधिक आरामदायक व यादगार बनेगी। साथ ही कश्मीर तक पहुंचना भी पहले से आसान होगा।
बड़गाम और कटड़ा के बीच यह विशेष ट्रेन सोमवार से शनिवार तक संचालित होती है। ट्रेन बड़गाम से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे कटड़ा पहुंचती है, जबकि कटड़ा से दोपहर 1:45 बजे चलकर रात 8 बजे बड़गाम लौटती है। आईआरसीटीसी के अनुसार, विस्टाडोम कोच में कुल 29 सीटें हैं और इसका किराया प्रति यात्री 1,265 रुपये निर्धारित किया गया है।



