Rajouri
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को पाकिस्तानी आतंकियों की धमक मिली है। जिले के डोलीमाल जंगलों में दो से तीन आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन के शुरूआत में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी भी हुई।
पाकिस्तान से भारतीय सीमा में दाखिल हुए
बताया जाता है कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि डोरीमाल के जंगलों में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकी पाकिस्तान से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे इलाके की घेराबंदी कर जंगल के अंदर बढ़ना शुरू किया, तभी छिपे हुए आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ देर बाद फायरिंग बंद हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir : पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले उमर अब्दुल्ला-क्या ट्रंप साहब से लगाऊं गुहार
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- SIA को बड़ी सफलता, 2013 के तरजू आतंकी हमले के आरोपी इम्तियाज अहमद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
- Jammu-Kashmir के डोडा में फटा बादल, सड़कों पर फैला मलबा, कई रास्ते हुए बंद
- राजौरी में रहस्यमय बीमारी से 16 मौतें: केंद्रीय टीम करेगी जांच
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नौशेरा में बारूदी सुरंग में विस्फोट, 6 जवान घायल
जिंदा या मुर्दा पकड़ने तक ऑपरेशन
सेना के सूत्रों के अनुसार यह पक्की सूचना है कि ये आतंकी भारी हथियारों से लैस हैं। इन्हें जिंदा या मुर्दा पकड़ने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। प्रयास किया जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकियों के बच निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएं। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क और घरों में रहने की सलाह दी गई है।
किश्तवाड़ में खत्म किया गया था नेटवर्क
उल्लेखनीय है कि इसी साल फरवरी में भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर ने किश्तवाड़ से आतंकी नेटवर्क के खात्मे की घोषणा की थी। भारतीय सेना ने सात आतंकवादियों की तस्वीरें पोस्ट की थीं। पोस्ट में लिखा था कि 326 दिनों के बाद किश्तवाड़ में आतंकी नेटवर्क का खात्मा कर दिया गया है। पोस्ट में बताया गया था कि मारे गए आतंकवादियों में जैश कमांडर का आतंकी सैफुल्लाह भी शामिल था। यह किश्तवाड़ आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था।



