Jammu-Kashmir  के उरी में एलओसी के पास माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास एक माइन ब्लास्ट हुआ है। इसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। यह धमाका कमलकोट सब-सेक्टर में 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत काम करने वाली 8 राष्ट्रीय राइफल्स की ‘अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट’ के पास हुआ।

घायल जवानों को एयरलिफ्ट करना पड़ा

बताया जाता है कि घायल जवानों को तुरंत घटनास्थल से निकालकर एयरलिफ्ट के जरिए श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल सैनिकों की पहचान दफादार विजय कुमार (42) और नायक शरणपा अंगारी (28) के तौर पर हुई है. दोनों 8 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि माइन धमाके की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

बॉर्डर के पास पाकिस्तानी ड्रोन भी दिखे

उल्लेखनीय है कि सांबा और राजौरी जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास कई सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन दिखे थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि सतर्क सैन्य टुकड़ियों ने सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नंदपुर और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास तारकुंडी-साज इलाके में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सेना ने पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से तलाशी अभियान चलाया।

घटना की की जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि बारूदी सुरंग में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, वर्तमान में इसका पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि सेना के अधिकारी उनकी हालत पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। सुरक्षा बलों ने इस बात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि धमाका किन हालात में हुआ और क्या यह कोई हादसा था या एलओसी के पास किसी दूसरी गतिविधि से जुड़ा था। अधिकारियों ने कहा कि धमाके की वजह की अभी जांच की जा रही है। बता दें कि अभी हाल में अनंतनाग में आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था। लश्कर के आतंकी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी। 

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख हुआ है। इस दस्तावेज़ में आतंकवाद और संघर्ष पर चिंता जताई गई है।

अनिल धूपर को मिला शिक्षा रत्न सम्मान – एजुकेशन ल्यूमिनरी अवॉर्ड

अनिल धूपर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण के लिए शिक्षा रत्न सम्मान मिला। यह पुरस्कार आर्टेमिस एडुसोल्यूशन्स द्वारा प्रदान किया गया।

अलकायदा के गजवा-ए-हिंद प्लान का पर्दाफाश, यूपी ATS ने आजमगढ़ से नबील को दबोचा

उत्तर प्रदेश एटीएस ने गजवा-ए-हिंद योजना में शामिल मोहम्मद नबील को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।

मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया की तलाश शुरू, तीन नामों पर टिकी निगाहें

मध्यप्रदेश पुलिस के नए डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव प्रमुख दावेदार हैं।

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया।

पीएम मोदी ने BRICS समिट में कहा- भारत के लिए मानवता प्रथम, सहयोग है मूल मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS समिट में मानवता प्रथम और सहयोग को मूल मंत्र बताया। भारत की BRICS अध्यक्षता में यह खास संदेश रहा।

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।