पहलगाम की खाई बनी काल: गुजरात से घूमने आए दम्पत्ति की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पहलगाम  में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात  से घूमने आए एक दम्पत्ति की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, गुजरात निवासी अशोक भाई और उनकी पत्नी नैना कश्मीर घूमने आए थे। पहलगाम से अरु की ओर जाते समय उनकी गाड़ी मंडलन क्षेत्र के पास अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दम्पत्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, पहलगाम निवासी चालक रईस अहमद भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अनंतनाग के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चालक का वाहन से नियंत्रण हटने के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, पर्यटकों को लेकर जा रही गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों और गुजरात पुलिस को सूचना दे दी गई है। 

 पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहन चालकों से पहाड़ी और जोखिम भरे मार्गों पर बेहद सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में इस तरह के सड़क हादसे अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा और एहतियाती उपाय न किए जाने पर सवाल उठते रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।