सोनमर्ग में तबाही का मंजर: गांदरबल के सरबल में भीषण हिमस्खलन, CCTV में कैद हुई डरावनी तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग के सरबल इलाके में मंगलवार देर रात एक भीषण हिमस्खलन हुआ। पहाड़ों से तेजी से नीचे आती बर्फ की विशाल लहर ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह घटना का मंजर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सोनमर्ग में बादल फटा: सड़कों पर मलबा और कीचड़, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; सरकार ने देश में घोषित किया आपातकाल
- Broad Peak Avalanche: बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, 3 पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि; Nims Purja समेत 7 अब भी लापता
- Puri Jagannath Temple: नवयौवन दर्शन के दौरान उमड़ी भारी भीड़, धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालु घायल, 2 घंटे में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
- Jammu Kashmir Accident: सोनमर्ग सुरंग के पास पलटा CRPF का वाहन, 6 जवान घायल, जांच शुरू
- Russia-Ukraine War: मॉस्को पर 59 ड्रोन का बड़ा हमला, 4 एयरपोर्ट बंद; जवाब में रूस की बैलिस्टिक मिसाइल स्ट्राइक से बढ़ा युद्ध का खतरा!
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि किस तरह बर्फीला तूफान अचानक नीचे की ओर बढ़ता है और पूरे इलाके को ढक लेता है, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हालांकि, वीडियो और हालात को देखते हुए इलाके में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार रात से जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा पहले से ही बढ़ गया था। मौजूदा हालात को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।



