Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

– डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार


कोई मुफ़्त टिकट दे, तो भी मत जाना।

साथ में पॉपकॉर्न और समोसे का लालच दे, तो भी मत जाना।

एक दिन की मज़दूरी देने का वादा करे, तो भी मत जाना।

Iphone18 PRO गिफ्ट देने का लालच दे, तो भी मत जाना!

यह इस साल की अब तक की सबसे बकवास फ़िल्म है।

फ़िल्म में दशहरे के पहले दीपावली दिखाई गई है। रहस्य, अलौकिक शक्तियों, हास्य और रोमांचक घटनाओं से भरी इस फ़िल्म में थर्ड क्लास वीएफ़एक्स हैं। भारतीय लोककथाओं और पौराणिक संदर्भों का आपराधिक और हास्यास्पद इस्तेमाल किया गया है। ।

राम, हनुमान, हनुमान चालीसा, शिव स्तोत्र, भूत, डायन, हॉरर, कॉमेडी और रामायण का ऐसा अटपटा घालमेल है कि न डर पैदा होता है, न हँसी आती है। धार्मिक प्रतीकों का सतही इस्तेमाल फ़िल्म की कमज़ोरियों को और उजागर करता है।

दर्शक डायन, परिवार और अलौकिक रहस्य की कहानी देखने बैठते हैं, लेकिन फ़िल्म आगे चलकर रामायण, रावण और पौराणिक शक्तियों की लड़ाई में उलझ जाती है। शुरुआती हिस्से में बहू पर शक, परिवार की नोकझोंक और रहस्य दर्शकों को बाँधे रखते हैं, लेकिन दूसरे हिस्से में कहानी का फ़ोकस बदल जाता है। फ़िल्म अपनी मूल अवधारणा से भटकती चली जाती है।

इससे अच्छी तो कस्बों की रामलीलाएँ होती हैं! पौराणिक संदर्भ कथानक में ऊपर से जोड़े हुए लगते हैं। शायद सोच यह रही होगी कि दशहरे के आसपास फ़िल्म रिलीज़ हो रही है, तो राम-रावण की कहानी भी जोड़ दो। जोड़ दिया, यहाँ तक भी ठीक था, लेकिन फ़िल्म में इसे इतना नाटकीय बना दिया गया है कि पूरा प्रसंग प्रभावहीन और उबाऊ हो जाता है। पुराने किस्म के चुटकुले और कमज़ोर डरावने दृश्य जोड़ देने भर से कोई अच्छी हॉरर-कॉमेडी नहीं बन जाती।

नई नवेली बहू को घर सँभालने की ज़िम्मेदारी दी गई थी, लेकिन फ़िल्म ने उसके सिर पर पूरा रामायणकाल ही लाद दिया! न बहू का रहस्य ठीक से खुलता है, न हॉरर का असर जमता है और न कॉमेडी दर्शकों को हँसा पाती है। नतीजतन, मनोरंजन की उम्मीद लेकर सिनेमाघर पहुँचा दर्शक अंत में ख़ुद को ठगा हुआ महसूस करता है। इसके निर्देशक हैं बालाजी मोहन और मुख्य कलाकारओं में यामी गौतम धर, आदिनाथ कोठारे, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुनीता राजवर और मीता वशिष्ठ आदि हैं। निर्माता हैं आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा
भिया, बॉलीवुड में जब कोई एक फ़ॉर्मूला चल निकलता है, तो हमारे फ़िल्ममेकर उसकी ऐसी लकीर पीटते हैं कि दर्शक सिर पकड़ ले। ‘स्त्री’ और ‘मुंज्या’ की कामयाबी के बाद अब हर किसी को हॉरर-कॉमेडी की हाँडी में अपनी दाल पकानी है। जब ‘नई नवेली’ का ढोल पीटा गया, तो लगा था कि दशहरे की छुट्टी में कोई कुरकुरा मनोरंजन मिलेगा। मगर सिनेमाघर से बाहर निकलते वक्त यही ख़याल आता है कि ‘नवेली’ तो ठीक है, पर इसमें ‘नया’ कुछ भी नहीं है!

फ़िल्म की सबसे बड़ी कमज़ोरी इसकी लचर पटकथा है। हॉरर के नाम पर वही पुराने, घिसे-पिटे फ़ॉर्मूले हैं। वीएफ़एक्स कई जगह इतने कच्चे लगते हैं कि तरस आता है। मध्यांतर के बाद तो रफ़्तार इतनी सुस्त पड़ जाती है कि लगता है, डायरेक्टर साब ये ही भूल गए हैं कि क्लाइमैक्स को किस दिशा में ले जाना था। यामी गौतम मोहिनी के रोल में वह थोड़ी असहज और सपाट लगी हैं।

जी. वी. प्रकाश कुमार का संगीत ढेंचू है। ‘भाभी तबाही’ और ‘फटा पटाखा’ जैसे गाने जबरन ठूँसे लगते हैं और कहानी के बहाव में रोड़ा अटकाते हैं। पूरी फिल्म दर्शक के धीरज की परीक्षा लेती है। आप सिनेमा देखने जा रहा हैं या अपनी सहनशक्ति की परीक्षा देने ?

अझेलनीय फिल्म है रे बाबा।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये 'मिश्टेक' मत करना...

– डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।