चंडीगढ़। चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर आज शाम ब्लास्ट हुआ था। कुछ देर बाद खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति हैंड ग्रेनेड फेंकता दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा गया है कि 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में हुए ग्रेनेड हमले के पीछे सुखजिंदर सिंह बब्बर का हाथ है। पोस्ट में लिखा है भारतीय सिस्टम चाहे पंजाब के सिख युवाओं के खिलाफ कितने भी कदम उठा ले, इसका जवाब दिया जाएगा। धार्मिक संदर्भ देते हुए कहा गया कि खालसा पंथ उचित प्रतिक्रिया करेगा। गुरदासपुर में रणजीत सिंह की हत्या का जिक्र करते हुए उसके आरोपियों को भी न बख्शने की बात कही गई है। पोस्ट के अंत में खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे गए हैं, जिनमें खालिस्तान के समर्थन और खालसा राज की बात दोहराई गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- तेलंगाना की फार्मा कंपनी में बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल
- पालघर की विराज प्रोफाइल कंपनी में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल
- दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट से भीषण आग, 2 की मौत
- लाल किला धमाका: UNSC रिपोर्ट में AQIS का नाम, पहले JeM से जुड़ा था लिंक; आखिर किस आतंकी संगठन का हाथ?
- Ahmedabad की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट , 8 की मौत, 10 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार शाम करीब 4:48 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके में कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा टूट गया। काले रंग की एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई और चहारदीवारी पर 50 से अधिक स्थानों पर छर्रों के निशान देखने को मिले। एसएसपी कंवरदीप कौर के अनुसार विस्फोट के लिए क्रूड बम का इस्तेमाल किया गया जिसमें श्रैपनेल और फ्रैगमेंटेशन मटेरियल का प्रयोग किया गया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हमले में सेकेंड ग्रेड विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल हुआ है जिसमें धातु के टुकड़ों को शामिल किया गया था ताकि नुकसान ज्यादा हो सके। जांच में यह भी सामने आया है कि धमाका एक काले रंग की एक्टिवा के पास हुआ, जो रोजी नामक महिला के नाम पर पंजीकृत है। सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सड़क की ओर से कोई संदिग्ध वस्तु फेंकी गई जो एक्टिवा के पास गिरते ही विस्फोट में बदल गई। हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं विस्फोटक वाहन में पहले से प्लांट तो नहीं किया गया था।



