👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- Badrinath Temple चढ़ावा हेराफेरी मामले में एक्शन, आरोपी कर्मचारी सस्पेंड, जांच करने पहुंची समिति
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- Kashi Vishwanath Temple News: काशी विश्वनाथ मंदिर में अचानक चली PAC जवान की कार्बाइन, 3 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
- Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! 14 लोग घेरे में, ट्रस्ट पुनर्गठन और CEO नियुक्ति की सिफारिश से मचा हड़कंप
- Nagpur Forced Conversion Case में बड़ा मोड़! फरार मौलाना ने किया सरेंडर, क्या अब खुलेंगे ब्लैकमेलिंग और कथित धर्म परिवर्तन रैकेट के राज?
0:00 left
चंडीगढ़ सेवक फार्मेसी फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: सेक्टर-39 में मुठभेड़, दो शूटर घायल
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटर को मुठभेड़ में घायल कर दिया। सेक्टर-39 जिरी मंडी चौक के पास सुबह करीब 6 बजे हुई इस मुठभेड़ में राहुल और रॉकी नाम के दोनों आरोपी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन हालात बिगड़ने पर गोलीबारी हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपियों की गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।
इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही सेक्टर-46 निवासी राहुल बिष्ट को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया था कि राहुल बिष्ट सेक्टर-32 में एक लैबोरेटरी चलाता है और उसका एक पुलिसकर्मी पार्टनर भी है। दोनों ने मिलकर सेवक फार्मेसी पर फायरिंग की साजिश रची थी।
घटना के समय फार्मेसी काउंटर पर बैठे दुकानदार के बेटे तनीश ने बाल-बाल बचकर तुरंत परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद दुकान मालिक जगदीश, निवासी सेक्टर-32, मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और जिला अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी बरामद किया था।
सीसीटीवी फुटेज में दो युवक एक्टिवा पर आते, फायरिंग करते और फरार होते दिखाई दिए थे, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही आरोपी के पुलिसकर्मी पार्टनर और संभावित गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।



