Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस मामले में डीजीसीए ने दोनों पायलटों पर एक्शन लिया है। दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है। दोनों का नशीले प्रदार्थ से जुड़ा स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय का बयान सामने आया है। मंत्रालय ने इसे एक गंभीर मामले के रूप में देखा है और उचित जांच की बात कही है। अभी के लिए घटना के बाद नियमों के तहत दोनों पायलटों का साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया। कैप्टन के टेस्ट में ऐसा रिजल्ट आया, जिसके लिए दोबारा पुष्टि करने वाला टेस्ट जरूरी है। कैप्टन का सैंपल अधिकृत लैब भेज दिया गया है। मंत्रालय ने साफ किया है कि यह टेस्ट हर ऐसी घटना के बाद होने वाली सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। रिपोर्ट आने तक यह नहीं कहा जा सकता कि नतीजा क्या होगा, लेकिन डीजीसीए ने दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया है यानी वे अब कोई उड़ान नहीं भरेंगे। जांच के रिजल्ट और लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 अगस्त को हुई थी घटना

उल्लेखनी है कि  4 अगस्त को फुकेट से आ रही फ्लाइट में 134 यात्री सवार थे. एयरलाइन की सूत्रों का कहना था कि फुकेट दिल्ली फ्लाइट AI-2379 जब दिल्ली उतरने वाली थी। उसी दौरान अचानक क्लियर एयर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। क्लियर एयर टर्बुलेंस ऐसा झटका होता है, जो साफ आसमान में अचानक लगता है। इसमें बारिश, बादल, या तूफान नहीं। इसलिए पायलट के लिए भी पहले इसका पता लगाना मुश्किल होता है। विमान कुछ समय के लिए अचानक से नीचे की ओर आने लगा था। हालांकि, बाद में कंट्रोल हासिल किया गया। इसमें 12 यात्री और क्रू सदस्य घायल होने की सूचना सामने आई थी।

डीजीसीए कर रहा पूरी जांच

डीजीसीए पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच में यह देखा जा रहा है कि पायलटों ने टर्बुलेंस की स्थिति को सही तरीके से संभाला या नहीं? यह भी जांच हो रही है कि टर्बुलेंस मौसम की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से.विमान को अचानक नीचे आने से कोई तकनीकी नुकसान, जैसे हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी, तो नहीं हुई।  यह भी देखा जा रहा है कि घटना के बाद विमान को दिल्ली तक ले जाना सही फैसला था या उसे वाराणसी या लखनऊ जैसे नजदीकी एअरपोर्ट पर उतारना चाहिए था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, सबकी होगी भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक, 5 साल से थे अलग

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक अब आधिकारिक हो गया है। 5 साल से अलग रहने के बाद 3 सितंबर 2026 को तलाक की डिक्री पारित हुई।

BRICS समिट: पुतिन-जिनपिंग के साथ भारत बना ग्लोबल लीडर, 32 देशों ने जताया समर्थन

ब्रिक्स समिट में भारत ने पुतिन-जिनपिंग के साथ मिलकर वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाई। 32 देशों ने भारत का समर्थन किया।

गुजरात में नाले का पानी बढ़ता तो पीएम पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव पर तेजस्वी की टिप्पणी

तेजस्वी यादव ने बिहार से भेदभाव पर टिप्पणी की। गुजरात में नाले के पानी पर करोड़ों खर्च, बिहार में बाढ़ की तबाही पर सरकार मौन।

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले राजनीतिक खेला तेज होगा। तीन अल्पसंख्यक सांसद भाजपा में नहीं जाएंगे।

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा: कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने का था प्लान

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा है कि कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई गई थी। जानिए उनके पुलिस करियर और खुलासे।

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध हालत में शव मिला, पिता हिरासत में

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध शव मिला। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से मिली जानकारी।

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत, INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास किया

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत हुआ है। INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास कर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया।

अमित शाह ने कहा- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है

अमित शाह ने हिंदी दिवस पर भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा बताया।

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया, आदिवासी समाज ने बलि देकर किया विरोध

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया है। आदिवासी समाज ने बलि देकर विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन को लेकर मांग की है।