भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के सामने भी जुबान पर कंट्रोल न रख पाए सुमित मिश्रा, सबके सामने मिली फटकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने रविवार को भाजपा कार्यालय में पार्षदों की बैठक ली। इसमें उन्होंने पार्षदों को जनता के बीच काम करने के तरीके सहित कई बातों की जानकारी दी। इसी दौरान नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा अपनी आदत के अनुसार कुछ ऐसा बोल गए कि बीएल संतोष को फटकार लगानी पड़ी।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पार्षदों से उनके कामकाज पर बात की। उन्हें बताया कि कैसे काम करना है, किन-किन लोगों से मिलना है। जनता के बीच पार्टी की छवि सुधारने के साथ ही सरकार द्वारा किए गए कामों को कैसे पहुंचाएं, इसकी सीख दी। इसके बाद उन्होंने पार्षदों से कहा कि अगर वे कुछ पूछना चाहें तो पूछ सकते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

एक घंटे फोन बंद कर लें

इसी दौरान बीएल संतोष ने पार्षदों से कहा कि आप लोग दिनभर बाहर रहते हो। जब घर जाओ तो एक घंटे के लिए मोबाइल फोन बंद कर लो। इस पर पार्षद सुरेश कुरवाड़े खड़े हो गए और कहा कि थोड़ी देर के लिए भी मोबाइल बंद करने पर ही परेशानी आ जाती है। लोग कहते हैं कि पार्षद फोन बंद कर बैठा है।

मिश्राजी उवाच-इनकी तो शादी नहीं हुई

इस बैठक में अपने बड़बोलेपन के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी बैठे थे। अचानक उनके दिमाग का कीड़ा जागा और वे बोल उठे-इनकी (सुरेश कुरवाड़े) की तो शादी भी नहीं हुई है।

भड़क गए बीएल संतोष

इतना सुनते ही राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष भड़क गए और कहा कि यह क्या बात हुई। यहां शादी की बात क्यों हो रही है। सूत्र बताते हैं कि संतोष ने यह भी कहा कि शादी तो मेरी भी नहीं हुई है। खैर, फटकार खाने के बाद मिश्राजी चुपचाप बैठ गए।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।