सीएम के कार्यक्रम में भाजपा के ‘बांका’ के साथ हो गया ‘खेला’, आगे की पंक्ति में नहीं मिली कुर्सी, मोघे, सोनकर और रणदिवे के पीछे बैठ पूरे समय ‘तिलमिलाते’ रहे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के तीन दिवसीय ग्रीन एक्स प्रदर्शनी के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के बांका यानी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को सीएम के साथ आगे की पंक्ति में बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। इसके कारण वे पूरे समय तिलमिलाते रहे।

आमतौर पर जब भी सीएम का कार्यक्रम होता है, सुमित मिश्रा सीएम के साथ वाली कुर्सी जुगाड़ करने में सफल रहते हैं। ऐसा नहीं भी हुआ तो आगे की पंक्ति तो उनके लिए तय है, लेकिन आज के कार्यक्रम में ऐसा नहीं हुआ। आगे की पंक्ति में सिर्फ सात कुर्सियां थीं, जिन पर इंदौर के पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट, सीएम डॉ.मोहन यादव, दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे तथा म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर विराजमान थे।

👉 यह भी पढ़ें:

मिश्रा ने की कुर्सी खिसकाने की कोशिश

जब सुमित मिश्रा को आगे जगह नहीं मिली तो वे जुगाड़ में लग गए। उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को थोड़ी जगह देने को कहा और कुर्सी खिसकाने लगे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने मना कर दिया। वे मोघेजी से भी जगह देने का निवेदन करते नजर आाए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके कारण कार्यक्रम में पूरे समय सुमित मिश्रा के चेहरे पर तनाव बना रहा।

रणदिवे और सोनकर को आगे देख और तिलमिलाए

सुमित मिश्रा शायद इस बात से भी खफा दिखे कि भाजपा नगर अध्यक्ष होने के बाद भी उनके लिए सीएम के साथ आगे की पंक्ति में बैठने का इंतजाम नहीं किया गया। इसके विपरित भाजपा के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को आगे बिठाया गया। इतना ही नहीं सावन सोनकर और कृष्णमुरारी मोघे को भी आगे जगह दी गई।

भाजपा में चर्चा-खेलोगे तो, खेला होगा ही

आज के घटनाक्रम को देखकर भाजपा में जबरदस्त चर्चा हो रही है। कार्यक्रम स्थल पर ही लोग कह रहे थे कि दूसरों के साथ खेलोगे तो आपके साथ भी खेला होगा ही। भाजपा के कुछ कार्यकर्ता तो यह भी कहते नजर आए कि मोघे, रणदिवे और सोनकर ने खेला कर बदला चुका दिया है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि यह सब मिश्राजी के कर्मों का ही फल है। वे दूसरों के साथ खेला करते रहते हैं, इसलिए उनके साथ भी ऐसा ही हो रहा है।

अब धीरे-धीरे उठने लगा है पर्दा

मिश्राजी जब से नगर अध्यक्ष बने हैं, तब से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक के साथ खेलते रहे हैं। हर किसी से वादा कर बाद में उससे मुकर जाना मिश्राजी की आदतों में शुमार है। इसके साथ ही वे अपनी जुबान पर भी कंट्रोल नहीं रख पाते। भाजपा के कार्यकर्ता ही कह रहे हैं कि मिश्राजी के व्यवहार के कारण उनके नकली छवि से अब धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।