नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए नगर टोली का गठन करते हुए  नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सांसद शंकर लालवानी के साथ खेला कर दिया है। इस टोली के संयोजक जीतू जिराती होंगे, जबकि सांसद लालवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने आज 26 अगस्त को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि नगर टोली के संयोजक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक जीतू जिराती रहेंगे। सह संयोजक शंकर लालवानी, दीपक जैन टीनू, सुधीर कोल्हे, सौगात मिश्रा और प्रियंका चौहान को बनाया गया है।

👉 यह भी पढ़ें:

आदेश देख आश्चर्य में पड़ गए नेता

सुमित मिश्रा द्वारा जारी यह आदेश देख भाजपा नेता हैरान हैं। नेताओं का कहना है कि जीतू जिराती पूर्व विधायक रहे हैं, पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं लेकिन सांसद से बड़े पद पर तो नहीं रहे। नेता यह भी कह रहे हैं कि टोली का गठन करते समय नगर अध्यक्ष कम से कम वरिष्ठता का तो ध्यान रख लेते। किसी भी हालत में जीतू जिराती को शंकर लालवानी से ज्यादा अनुभवी तो नहीं बताया जा सकता।

लोग कह रहे-विवाद का ले लिया बदला

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी में सांसद समर्थकों के नामों को प्राथमिकता न मिलने पर भाजपा कार्यालय में जमकर बवाल हुआ था। सांसद समर्थक नेता नगर अध्यक्ष से भिड़ गए थे और कहासुनी हुई थी। भाजपा के नेता कह रहे है कि कहीं सुमित मिश्रा ने उसी विवाद का बदला तो नहीं ले लिया।

मिश्रा ने सांसद समर्थक को कहा था पेड वर्कर

बताया जाता है कि  सांसद समर्थक कमल गोस्वामी, विशाल गिदवानी और महेश जोशी अन्य सदस्यों के साथ नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से बात करने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने पक्ष रखा कि सांसद शंकर लालवानी की ओर से अविनेश हार्डिया उर्फ गोलू और ऋषि सोलंकी के नाम दिए गए थे, परंतु उन्हें स्थान नहीं मिला। कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप था कि इससे पूर्व घोषित शहर की कार्यकारिणी में भी किसी सांसद समर्थक को जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। सूत्र बताते हैं कि जब कमल गोस्वामी नगर अध्यक्ष से वार्ता कर रहे थे, तभी बहस होने लगी। इस दौरान सुमित मिश्रा ने कमल गोस्वामी को सांसद का पेड वर्कर कह दिया। इस बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गोस्वामी ने कहा कि वह बचपन से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और किसी नेता का समर्थन करने का अर्थ पेड वर्कर होना नहीं होता। दोनों में काफी देर तक बहस होती रही।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पप्पू यादव का आरोप: राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, Gen-Z पर हमला

पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही Gen-Z को लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

चेन्नई एयरपोर्ट पर CM विजय ने PM मोदी का किया भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

चेन्नई एयरपोर्ट पर सीएम विजय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। सड़क के किनारों पर भारी जनसैलाब उमड़ा और ₹13,000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ।

भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान

भारत के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान। फिन एलन, लोकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वापसी भी हुई।

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 300 से अधिक घायल

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला हुआ। 12 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हुए। हमले से हवाई अड्डे का परिचालन प्रभावित हुआ।

शिवराज सिंह चौहान की अपील: नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करें

शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने बेटियों, बहनों और माताओं को देवी का स्वरूप बताया।

बाबा बागेश्वर का रथ तैयार, नवरात्रि से शुरू हो रही 500 किमी रथ यात्रा

बुंदेलखंड में नवरात्रि से शुरू हो रही सनातन एकता रथ यात्रा। बाबा बागेश्वर के नेतृत्व में 500 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा।