दशहरा मैदान पर मालवा उत्सव 6 मई से, देश भर के लोक कलाकारों का होगा जमावड़ा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित मालवा उत्सव इस वर्ष  6 मई से  दशहरा मैदान में आयोजित होने जा रहा है। इस बार का उत्सव जनजाति नृत्य व जनजाति लोक कला एवं महिला शक्ति को समर्पित होगा। देश भर के लोक कलाकार इस आयोजन में शामिल होंगे।

400 कलाकार और 300 शिल्पकार आएंगे

लोक संस्कृति मंच के संयोजक एवं सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मालवा उत्सव ने देश व प्रदेश के साथ विश्व भर मे  मालवा की छवि को एक अलग ही रंग में रंगने का काम किया  है। इस आयोजन ने देश व प्रदेश में इंदौर को लोक कला के महत्वपूर्ण केंद्र का दर्जा दिलाया है। इस वर्ष 6 मई से 12 मई तक मालवा उत्सव का आयोजन दशहरा मैदान परिसर में किया जा रहा है। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के 400 से अधिक लोक कलाकार एवं 300 शिल्पकार इस आयोजन में भाग लेंगे।

मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ भूमिपूजन

मंच के संयोजक शंकर लालवानी ने बताया कि एक मई को प्रातः 9:30 बजे दशहरा मैदान पर भगवान गणेश के आवाहन के साथ भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक मालिनी गौड़ सहित अनेक नेता व लोक संस्कृति मंच के कार्यकर्ता मौजूद थे। मालवा उत्सव प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा वही लोक नृत्यों की प्रस्तुति शाम 7 बजे से होगी।

मातृशक्ति की आराधना से सजेगा उत्सव

लोक संस्कृति मंच के सचिव दीपक लंवगड़े ने बताया कि इस वर्ष यह उत्सव जनजातीय नृत्यों, लोक नृत्यों के साथ जनजातीय कला की छाप लिए होगा साथ ही मातृशक्ति की आराधना की झलक इसमें दिखाई देगी। जनजाति समूह गौंड, कर्मा, आदिवासी, बरेदी, कोरकु आदि के साथ लंबाडी मालवा की मटकी, पंजाब का लोकप्रिय भांगड़ा, गुजरात का गरबा सहित पूर्व से लेकर पश्चिम तक एवं उत्तर से लेकर दक्षिण तक की संस्कृति एवं  लोकलुभावन नृत्यों की प्रस्तुतियां प्रतिदिन देखने को मिलेंगी। इस वर्ष मुख्य रूप से गोवा की संस्कृति का परिचय भी मालवा उत्सव में होगा।

विभिन्न प्रदेशों की कलाकृतियां दिखेंगी

इस वर्ष जनजातीय कला के साथ देशभर की कला प्रदर्शित करने  लगभग 300 शिल्पकार इस उत्सव में अपनी कलाकृतियां लेकर आएंगे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, असम,  आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल के कलाकार अपनी कला की छटा यहां बिखेरेंगे। शिल्प मेले मे काथा वर्क एवं ब्लैक पॉटरी खास रहेगी मिट्टी शिल्प, गलीचा शिल्प ,टेराकोटा ,ड्राई फ्लावर ,केन फर्नीचर,  कपड़ा शिल्प, पीतल शिल्प, लौह शिल्प प्रमुख रूप से उपलब्ध रहेंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।