सरकारी विभाग का नाम, अधिकारियों जैसा व्यवहार, नकली मुहर और फर्जी दस्तावेज—गुजरात के दाहोद से सामने आया कथित फर्जी सरकारी दफ्तर घोटाला हैरान करने वाला है। आरोप है कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नाम पर छह नकली सरकारी कार्यालय चलाए गए और सरकारी फंड हासिल करने के लिए 121 फर्जी कामों को मंजूरी दिलाई गई।
गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के कई हिस्सों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति के बीच कम से कम 40 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई इलाकों में लोग फंसे हुए हैं, जिसके बाद सेना और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।
अहमदाबाद के रामोल इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक संभावित विमान दुर्घटना टल गई, जब Air India और IndiGo के दो विमान टैक्सीवे पर आमने-सामने की स्थिति में पहुंच गए। समय रहते दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
गुजरात के वडोदरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। वडोदरा-जरोद रोड पर कोटंबी गांव के पास आज तड़के हुए भीषण हादसे में एक तेज रफ्तार लक्जरी बस ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 290 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है
गुजरात के सूरत जिले के बारडोली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों की टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि किनारे पर लगे बीम बैरियर तोड़कर नीचे जा गिरी।
सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोवार को सोमनाथ मंदिर में आयोजित अमृत पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर के भव्य शिखर का देश के 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक किया गया।
भारत में हाईवे यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सूरत के एनएच-48 स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा पर देश का पहला बैरियर-मुक्त मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने गिर सोमनाथ जिले में स्थित पवित्र सोमनाथ मंदिर में महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2026 में 1951 में हुए भव्य उद्घाटन समारोह के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
AAIB ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा है कि अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया बी787-8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे से पहले इंजन में किसी भी पक्षी के टकराने के संकेत नहीं मिले हैं।