👉 यह भी पढ़ें:
- Maharashtra : नगर निगम के खतरनाक घोषित करने के बाद भी भिवंडी की बिल्डिंग में रह रहे थे लोग, 9 की मौत
- Gujarat Flood News: भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 40 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और पुलिस
- पहलगाम की खाई बनी काल: गुजरात से घूमने आए दम्पत्ति की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
- गुजरात टाइटन्स ने पीबीकेएस को 4 विकेट से हराया: आखिरी ओवर में रोमांचक जीत
- गुजरात ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, साई सुदर्शन के 87 रन ने जीटी को दिलाई जीत
- आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया, विराट और पडिक्कल के शानदार अर्धशतक
0:00 left
गुजरात: वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढहा, चार वाहन नदी में गिरे, बचाव अभियान जारी
गुजरात के वडोदरा जिले को आणंद से जोड़ने वाला महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल बुधवार सुबह अचानक ढह गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। पुल का एक हिस्सा गिर जाने से दो ट्रक और दो वैन समेत कम से कम चार वाहन नदी में जा गिरे।

घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई। पड़ारा पुलिस प्रशासन के मुताबिक अब तक चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और बचाव अभियान तेजी से जारी है।
यह हादसा राज्य राजमार्ग पर स्थित महिसागर नदी के ऊपर बने पुल पर हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी फैल गई। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन अन्य फंसे हुए लोगों को निकालने के प्रयास कर रहा है।



