👉 यह भी पढ़ें:
- CBI Raid: ₹1,109 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, Gupta Power Infrastructure के कई ठिकानों पर छापेमारी
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
0:00 left
आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका शेट्टी गिरफ्तार, 77 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मुंबई के जुहू पुलिस थाने में दर्ज मामले के तहत की गई, जिसकी शिकायत आलिया की मां सोनी राजदान ने कुछ महीने पहले दर्ज करवाई थी।
वेदिका शेट्टी पर आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस ‘एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड’ और अभिनेत्री के व्यक्तिगत बैंक खातों से फर्जी हस्ताक्षर करके अवैध रूप से करीब 77 लाख रुपये निकाले। यह कथित धोखाधड़ी करीब दो साल की अवधि में की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं। करीब पांच महीने की जांच के बाद वेदिका को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया और फिर अदालत में पेश किया गया।
बताया जा रहा है कि वेदिका शेट्टी को आलिया भट्ट के निजी और पेशेवर कार्यों की कई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, जिनका उन्होंने दुरुपयोग किया। फिलहाल आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस अब इस धोखाधड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।



