Maharashtra : नगर निगम के खतरनाक घोषित करने के बाद भी भिवंडी की बिल्डिंग में रह रहे थे लोग, 9 की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी में गुरुवार रात एक चार मंजिला जर्जर इमारत भरभराकर ढह गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की बात सामने आई है। आशंका है कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ लगातार बचाव अभियान में लगा है। बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है। मौके पर एम्बुलेंस और एक जेसीबी मशीन भी तैनात की गई है। एनडीआरएफ के अनुसार अब तक पीड़ितों के 9 शव निकाले जा चुके हैं। अभियान अभी भी जारी है।

कुछ मृतकों की हुई पहचान

भिवंडी इमारत दुर्घटना में सुबह 9:30 बजे तक सात लोगों के शव आईजीएम अस्पताल लाए गए, जिनमें से कुछ की पहचान हो गई है, लेकिन कुछ की नहीं हो पाई है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों के नाम शमीम शेख (32 वर्ष), रंजीत सिंह (45 वर्ष), मिराज रसूल शेख (34 वर्ष), संतोष कुमार पांडे (42 वर्ष), शमीम अंसारी (30 वर्ष) हैं. अन्य शवों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

इमारत में 48 कमरे थे

यह हादसा ‘कोहिनूर बिल्डिंग’ (ग्राउंड प्लस चार मंजिला) में गुरुवार रात 11 बजे से 11:30 बजे के बीच हुआ। यह इमारत भिवंडी के नारपोली इलाके में गंगा राम वाडा के बालाजी नगर में स्थित है। इस इमारत में कुल 48 कमरे थे, जिनमें से हर मंजिल पर 12 कमरे थे। गुरुवा रात को ‘कोहिनूर बिल्डिंग’ के ‘बी विंग’ का एक हिस्सा अचानक ढह गया।

निगम ने घोषित कर रखा था खतरनाक

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल ने जानकारी दी कि इस इमारत को भिवंडी-निजामपुर नगर निगम ने खतरनाक घोषित कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद कई परिवार इसमें रह रहे थे। निवासियों को इमारत के चटकने की आवाज गुरुवार रात 8 और 9 बजे के करीब सुनाई दी तो तुरंत स्थानीय लोगों ने कई परिवारों को बाहर निकलने में मदद की, लेकिन कुछ लोग उसमें अचानक इमारत के ढहने से फंस गए।

खतरनाक घोषित की जा चुकी थी बिल्डिंग

जानकारी के मुताबिक भिवंडी के नारपोली इलाके के भंडारी कंपाउंड स्थित चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग को नगर निगम ने खतरनाक करार दिया था। इसे कैटेगरी-सी में रखा गया था। यानी इस बिल्डिंग को खतरनाक बताते हुए खाली करने को कहा गया था। बिल्डिंग से ज्यादातर परिवार निकल गए थे, सिर्फ एक परिवार वहां था जो कुछ मरम्मत करवा रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में वहां मौजूद परिवार के लोग और मजदूर आ गए। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका

भिवंडी वेस्ट के विधायक महेश चौगुले ने कहा, “यह नारपोली के भंडारी कंपाउंड में स्थित कोहिनूर बिल्डिंग है। इसके बगल में एक और बिल्डिंग थी। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इसे ‘कैटेगरी C’ में रखा था, जिसका मतलब है कि इसे खतरनाक माना गया था। हालांकि बिल्डिंग खाली करा ली गई थी, लेकिन कुछ लोग ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहे थे। ऐसा लगता है कि करीब छह या सात लोग फंसे हो सकते हैं, जिनमें वहां काम कर रहे मजदूर भी शामिल हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह बोले- कश्मीर अब स्थानीय आतंकियों से मुक्त, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

कश्मीर अब स्थानीय आतंकियों से मुक्त हो गया है। अमित शाह ने इस सफलता को सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि बताया।

कृष्ण जन्मभूमि पर होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, धीरेंद्र शास्त्री का ऐलान

कृष्ण जन्मभूमि पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुंडा में किया। इसका उद्देश्य संतों और हिंदू समुदाय को एकजुट करना है।

पंचकूला के CGST सुपरिटेंडेंट 10 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की कार्रवाई

पंचकूला CGST सुपरिटेंडेंट लवकुश कुमार को 10 लाख रिश्वत लेते हुए CBI ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत मांगने का मामला GST कार्यवाही से जुड़ा था।

सरकार ने बदला BS6 वाहनों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का नियम, अब 3 साल तक वैध

सरकार ने BS6 वाहनों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नियम बदले। अब BS6 वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र की वैधता 3 साल तक होगी। जानें नए नियम।

गोरखपुर में सपा के रोड शो के दौरान BJP नेता के बेटे की मौत, 6 नामजद सहित कई पर FIR

गोरखपुर में सपा रोड शो के दौरान BJP नेता के बेटे की मौत। छह नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लक्ष्मी ट्रैवल्स बस की ट्रेलर से टक्कर, 3 की मौत, 12 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लक्ष्मी ट्रैवल्स बस की ट्रेलर से टक्कर में तीन की मौत और 12 घायल। घटना घने कोहरे के कारण हुई। राहत कार्य जारी है।

जबलपुर ATS ने 3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा, फर्जी पासपोर्ट केस में रिमांड पर लिया

जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा। जांच में सोहबत खान के नेतृत्व में फर्जी दस्तावेजों का जाल सामने आया।

मुंबई में दाऊद का ‘हेडक्वार्टर’ मुसाफिरखाना नहीं ढहाया जाएगा, हाई कोर्ट का आदेश

मुंबई में दाऊद का मुसाफिरखाना को लेकर हाई कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। मुसाफिरखाना को फिलहाल ढहाने पर रोक लगी है।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 989 अंक बढ़कर 83,021 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई, सेंसेक्स 989 अंक बढ़कर 83,021 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 25,514 के ऊपर बंद। निवेशकों की पूंजी में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी।

भोपाल में ₹3611 करोड़ का निवेश, 15 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

भोपाल में ₹3611 करोड़ निवेश और 15 हजार युवाओं को रोजगार की घोषणा मध्य प्रदेश टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में हुई। राज्य में आर्थिक विकास को मिलेगा बल।