दिल्ली में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को मौसम बिगड़ा रहा। आंधी-तूफान के बाद साकेत में एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य देर रात जारी रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्डिंग सैदुलाजब इलाके में साकेट मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। इसके गिरने की जानकारी फायर बिग्रेड को शाम करीब 7.45 बजे मिली थी। बताया जाता है कि मलबे में कई लोग फंसे होने की आशंका है और राहत-बचाव का काम जारी है।

कई ऑफिस हो रहे थे संचालित

बताया जा रहा है कि यह एक पांच मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग थी, जहां कुछ ऑफिस संचालित हो रहे थे। शनिवार होने के कारण कई ऑफिस समय से पहले बंद हो चुके थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कुछ लोगों को सुरक्षित निकाला गया

रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया। टीम ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए लोगों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है।

भूतल पर संचालित होता था कोचिंग संस्थान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इमारत के भूतल पर एक कोचिंग संस्थान संचालित होता था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर निर्माण कार्य चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में फंसे लोगों में छात्र भी शामिल हो सकते हैं। हादसे पर सीएम रेखा का बयान

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-बचाव कार्य जारी

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने की घटना बेहद चिंताजनक है। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।