ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

वो बंदा आज भी उसी दुनिया में है, जिसमें वह 1990 के दशक में रहा होगा। सूरज बड़जात्या की फिल्मों का एक अपना ही संसार है। उनके लिए आज भी प्रेम का मतलब है शादी! और शादी का मतलब है पूरा खानदान! यहां प्रेमिका से प्यार हुआ नहीं कि सीधे शादी का प्रस्ताव! शादी हुई नहीं कि घर-परिवार, रिश्तेदार, रस्में, पूजा-पाठ, संगीत और आंसुओं की बारिश!

बड़े-बड़े परिवार, आलीशान कोठियां, शादी-ब्याह, रस्म-रिवाज, रंग-बिरंगे कपड़े, संगीत, संस्कार, रिश्तेदारों की भीड़, आंसू और कभी-कभी कोर्ट-कचहरी भी!

इस बार कहानी में प्रेम मिश्रा हैं, जिन्हें आयुष्मान खुराना ने निभाया है। उनकी मुलाकात पूर्वा से होती है, जिसका किरदार शरवरी ने निभाया है। दोनों में प्रेम हो जाता है। लेकिन इस बार लड़की लड़के के घर नहीं जा रही। घर-जमाई नहीं, पूरा खानदान जमाई! लड़का अपने पूरे परिवार के साथ लड़की के घर पहुंच गया है! उस घर में छह औरतें पहले से हैं। एक औरत और साढ़े तीन मर्द पहुंच जाते हैं। फिर जो कचड़घान मचता है, वही यह फिल्म है!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म का पोस्टर जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी हैं

173 मिनट की फिल्म की कहानी काफी कम समय में कही जा सकती थी, लेकिन 30 मिनट गानों में चले गए। हर समस्या का समाधान परिवार, आंसू, संगीत और भाषण से निकालने की कोशिश की गई है। पुराने फार्मूलों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा किया गया है। कई संवाद इतने सीधे और उपदेशात्मक हैं कि वे स्वाभाविक बातचीत नहीं लगते।

कहानी का अनुमान पहले ही लग जाता है। हर सीन से पहले आप अनुमान लगा सकते हैं कि अगले सीन में क्या होगा और अक्सर वही होता है!

फिर एक-एक करके सामाजिक क्रांति का एजेंडा आता है – तलाक, पुनर्विवाह, पारिवारिक सत्ता, शराब की समस्या, स्त्री की स्वतंत्रता और पुरुषों के साथ बराबरी! विषय तो बहुत हैं, लेकिन गहराई कम है।

फिल्म में नयापन या चौंकाने वाला कुछ खास नहीं है। सूरज बड़जात्या की पुरानी फिल्मों के मिक्सचर की चाशनी है। कई बार लगता है कि फिल्म अभी के अभी खत्म हो जाए तो दर्शकों को मुक्ति मिले!

यह औसत या औसत से भी थोड़े नीचे स्तर की फिल्म है। देखने जाने की जरूरत नहीं है। अंत में दर्शक यही सोचता है कि ‘ये सिरदर्द मोल लिया’ तो आखिर क्यों लिया!

अझेलनीय फिल्म!

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक लगाई

इंदौर बायपास नियंत्रण क्षेत्र में हाईकोर्ट ने 150 मीटर तक निर्माण अनुमति पर रोक लगाई है। आदेश 27 नवंबर 2026 से लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री विजय की पेरम्बूर सीट को चुनौती, मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की दी मंजूरी

पेरम्बूर सीट जीत को चुनौती देने वाले मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री विजय की प्रारंभिक आपत्ति खारिज कर सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।

बिहार-झारखंड सीमा पर हाथियों का आतंक, जमुई में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हाथियों का आतंक बिहार-झारखंड सीमा पर बढ़ा। जमुई के बरदही जंगल में 55 वर्षीय केलु यादव की हाथी के हमले में मौत।

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से मांगे 22,000 सीएपीएफ जवान, 31 दिसंबर तक तैनाती बढ़ाने की तैयारी

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से 22,000 सीएपीएफ जवानों की तैनाती 31 दिसंबर तक बढ़ाने की मांग की है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।