फिल्म दायरा: न्याय और कानून के बीच असहज सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

फिल्म समीक्षा: पुलिस का ‘न्याय’ और कानून का ‘दायरा’

– प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार
‘दायरा’ फिल्म में मनोरंजन का अंश है ही नहीं। भेजा फ्राई करने वाले दो पक्ष हैं। यह एडल्ट फिल्म है और इसके सीन नहीं, मुद्दा ‘एडल्टों’ वाला है। क्या एनकाउंटर कभी न्याय हो सकता है? या कानून का रास्ता ही एकमात्र रास्ता होना चाहिए?

‘दायरा’ मास्टरपीस नहीं है। यह एक जरूरी, असहज और अधूरी फिल्म है। अभिनय मजबूत है, विषय गंभीर है, निर्देशन ईमानदार है। लेकिन पटकथा अंत तक साथ नहीं निभाती। दर्शक अगर वर्ड ऑफ माउथ माहौल बनाएं तो फिल्म टिक सकती है वरना यह उन फिल्मों में शामिल हो जाएगी, जो सोचने पर मजबूर करती हैं, लेकिन याद कम रहती हैं।

मेघना गुलजार की यह फिल्म 2019 के हैदराबाद रेप-मर्डर केस और उसके बाद हुए पुलिस एनकाउंटर से प्रेरित है। फिल्म का मूल प्रश्न सीधा है – जब सिस्टम पीड़ित को समय पर न्याय नहीं दे पाता, तो क्या पुलिस को खुद फैसला लेने का अधिकार है? यह सवाल सिर्फ एनकाउंटर तक सीमित नहीं रहता। फिल्म महिलाओं के खिलाफ अपराध की निरंतरता, मीडिया की संवेदनहीनता, पीड़ित परिवार की सामाजिक बदनामी और कानून की धीमी गति को एक साथ रखती है।

‘दायरा’ शब्द यहाँ दो अर्थों में काम करता है (1) कानून का निर्धारित घेरा और (2) उस घेरे से बाहर निकलने की लालसा।

समाज में न्याय का मतलब हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। पीड़ित परिवार के लिए न्याय का अलग अर्थ है और अपराधी के परिवार के लिए अलग। अपनी बेटी के मामले में ग्रे एरिया गायब हो जाता है; किसी और के मामले में वही ग्रे एरिया बहस का विषय बन जाता है। मेघना गुलजार ने फिल्म में महिलाओं के खिलाफ अपराध को महज प्लॉट डिवाइस नहीं बनाया है। उन्होंने पीड़ित परिवार की गरिमा का भी ध्यान रखा है। संवाद संयमित हैं, लेकिन उनमें चिंगारी कम है।

फिल्म बताती है कि सिस्टम भी चेंज होते हैं, पर लोग नहीं होते। क़ानून अपने हिसाब से ही चलता है। दर्शक सोचने लगता है कि सबसे ज्यादा एनकाउंटर तो यूपी में हो रहे हैं और फिल्म उसका चर्चा नहीं कर रहा !

‘दायरा’ क्राइम थ्रिलर नहीं है। यह उस जगह खड़ी है, जहाँ कानून, न्याय और व्यक्तिगत नैतिकता एक-दूसरे से टकराते हैं। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दो ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, जिनकी सोच एक ही घटना को दो विपरीत दिशाओं में खींचती है। फिल्म कई वास्तविक मामलों और सिस्टम की बार-बार दोहराई जाने वाली नाकामी से अपना कच्चा माल लेती है।

फिल्म फ्लैशबैक और वर्तमान के बीच चलती है : अपराध की रात, परिवार की तड़प, पुलिस स्टेशन की निराशा और फिर जाँच की ठंडी प्रक्रिया। यह संरचना जानबूझकर धीमी और प्रक्रियात्मक है। मेघना गुलजार दर्शक को हीरो-विलेन के आसान फॉर्मूले से दूर रखती हैं। दोनों अधिकारी अपने-अपने दायरे में ईमानदार दिखते हैं। दोनों अपनी-अपनी जगह सही लगते हैं। फिल्म किसी एक पक्ष को जीत नहीं दिलाती। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी, दोनों है। वह दर्शक को असहज स्थिति में छोड़ती है।

फिल्म में करीना कपूर निराश करती हैं। बेचारी काम के बोझ की मारी लगती हैं। उनकी सुस्ती से दर्शक भी सुस्त पड़ जाता है।

झेल सको तो झेल लो।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं, सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक का जिक्र

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं। सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक की प्रगति पर उन्होंने प्रकाश डाला।

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट, भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट और भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर से सजी तैयारी। शाम 5 बजे शुरू होगा छात्रों की गूंज।

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश, सीजन के 11 दिनों में 14 इंच और चाहिए

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस मौसम में 14 इंच और बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग ने स्थिति पर ताजा जानकारी दी है।

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज, बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में बेचे गए प्लॉट

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में प्लॉट बेचे गए। जांच जारी है।

इंदौर में 23 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, टिकट 25 से ऑनलाइन उपलब्ध

इंदौर में 23 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट 25 सितंबर से ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। जानें कैसे खरीदें और मैच की खास बातें।

CM सम्राट चौधरी बोले- भरत तिवारी एनकाउंटर में पुलिस से चूक हुई

CM सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर में पुलिस से चूक की बात कही। 48 घंटे में जांच कमिटी बनी और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही शुरू हुई।

भारत ने पाकिस्तान के गोरी ब्यूटी और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम पर चेतावनी जारी

भारत सरकार ने गोरी ब्यूटी और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम पर चेतावनी जारी की है। इन क्रीमों में भारी मात्रा में हैवी मेटल पाए गए हैं। लोगों को इनके उपयोग से बचने की सलाह दी गई है।

कांग्रेस का पलटवार: यूपीआई शुल्क पर विपक्ष के समर्थन का दावा गलत

कांग्रेस ने यूपीआई शुल्क पर विपक्ष के समर्थन के दावे को गलत बताया है। मनीष तिवारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सांसदों ने समर्थन नहीं दिया।

भोपाल फर्जी IAS तृप्ति सिंह केस में पुलिस अधिकारी पर रिश्वत का आरोप, 2 लाइन अटैच

भोपाल फर्जी IAS तृप्ति सिंह केस में पुलिस अधिकारी पर रिश्वत का आरोप लगा है। आरोप मिलने के बाद ASI और हवलदार को लाइन अटैच कर दिया गया है।

सहरसा में BJP नेता अभिजीत सिंह की हत्या, दोस्त आर्यन पर साजिश का आरोप

सहरसा में भाजपा नेता अभिजीत सिंह की हत्या की सनसनी। हत्या का आरोप दोस्त आर्यन पर लगा है। पुलिस जांच जारी है।