नई दिल्ली। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन कर विवादों में आए बिहार के बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर हमले की कोशिश हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सांसद के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर कथित तौर पर एक शख्स ने जूता फेंका और चाकू से हमला करने की कोशिश की। द पप्पू यादव के समर्थकों ने उसे दबोच लिया और उस शख्स की जमकर पिटाई कर दी।
जिसको मारना हो मार दे
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने ऊपर हुए हमले को लेकर पप्पू यादव ने कहा, ”चाकू लेकर मारने आया था। हम डरेंगे नहीं, जिसको मारना हो मार दे। आपलोगों के सामने हमला किया है। क्या हमसे मिलने नहीं आएंगे लोग?
👉 यह भी पढ़ें:
- बिहार के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल और प्रियंका, कहा-न्याय की आवाज उठाने के कारण डराया जा रहा
- 1995 के मामले में पप्पू यादव गिरफ़्तार: पटना पुलिस की देर रात कार्रवाई, सांसद ने जताई तबियत को लेकर चिंता
- बिहार में चुनाव से पहले सांसद पप्पू यादव के बयान ने मचाई हलचल, कहा-कांग्रेस में आएं नीतीश कुमार तो मिलेगा सम्मान
- बिहार के सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों में बांटे रुपए, एफआईआर के बाद बोले-भगवान से तो डरते नहीं, चुनाव आयोग से क्या डरेंगे
- राष्ट्रपति पर टिप्पणी से भड़की भाजपा, सोनिया गांधी और पप्पू यादव को विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- बिहार के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद की थी टिप्पणी
पुलिस और सरकार पर आरोप
पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये दिल्ली पुलिस और सरकार की साजिश थ। सांसद की सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया। जब पप्पू यादव से पूछा गया कि क्या इस घटना के बाद आप एफआईआर कराएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हमम पहले भी कई बार एफआईआर करवा चुके हैं। वहीं उनके वकील ने कहा कि सांसद को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली है। जब से ये घटना हुई है, तब से हम सुरक्षा को लेकर लिख रहे हैं।
पप्पू यादव ने चंपत राय पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव राम मंदिर चंदा चोरी का मामला उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरा क्या गुनाह है। गुनाह तो चंपत राय का है, हमारा क्या गुनाह है। क्या हमने चोरी की है? शंकराचार्य को ये लोग पीटें, संतों को ये लोग पीटते हैं। चोरी ये लोग करते हैं। इन्होंने दो सौ किलो सोना चुराया। पप्पू यादव ने क्या कहा? बाबा रोज़ कह रहे हैं, ‘मुझे मार डालो, जला दो; हम ₹51 लाख देंगे। हमने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। मुझे मारने की साज़िश रची गई थी, लेकिन मैं बच गया। पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस काफी काबिल है। मैं बहुत दिनों से सुरक्षा की मांग कर रहा हूं। कई बाबा मुझे मारने की बातें कर रहे हैं। क्या कोई साधु इस तरह की बातें करेगा? मैंने कौन सा पाप किया है?
बुलंदशहर का रहनेवाला है आरोपी
पप्पू यादव के यहां घुसने वाले शख्स का नाम सुमित सहपानी है। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। सुमित ने पप्पू यादव को जूता फेंककर मारा था। उसी समय उसे पकड़ लिया गया। सुमित का पिछला कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दूसरे शख्स का नाम हैप्पी है, जो कि पप्पू यादव के आवास के बाहर क्रेटा गाड़ी में मौजूद था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह चाकू लेकर आया था। पुलिस के मुताबिक, जब सुमित को पप्पू यादव के लोगों ने सौंपा तो उसके साथ में एक चाकू भी सौंपा था। आरोपी के मुताबिक, संतों के अपमान को लेकर उसके मन में नाराजगी थी।



